facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Valiant Lab IPO: पैरासीटामोल बनाने वाली कंपनी का खुला आईपीओ, जानें प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स

Advertisement

Valiant Lab ने आईपीओ का प्राइस बैंड 133-140 रुपये तय किया है और मार्केट लॉट 105 शेयर है।

Last Updated- September 27, 2023 | 11:54 AM IST
Mamata Machinery IPO

पैरासीटामोल बनाने वाली कंपनी वैलिएंट लेबोरेटरीज (Valiant Laboratories) का 152 रुपये करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए आज यानी बुधवार को खुल गया है। कंपनी ने आईपीओ का प्राइस बैंड 133-140 रुपये तय किया है और मार्केट लॉट 105 शेयर है।

कब तक लगा सकेंगे आईपीओ में पैसे?

वैलिएंट लैब के आईपीओ में अगले हफ्ते 3 अक्टूबर तक पैसे लगा सकते हैं। कंपनी के आईपीओ के तहत केवल नए शेयर ही जारी किए जाएंगे। वैलिएंट आईपीओ पूरी तरह से 1.089 करोड़ शेयरों का ताजा इश्यू है।

यह भी पढ़ें : JSW Infra IPO: दूसरे दिन 2.13 गुना हुआ सब्सक्राइब, 13.62 करोड़ शेयरों के लिए मिली 29.02 करोड़ बोलियां

ग्रे मार्केट से रिस्पॉन्स

वैलिएंट लैब के आईपीओ को ग्रे मार्केट में कोई हलचल देखने को नहीं मिल रही है। हालांकि, मार्केट एक्सपर्ट्स के अनुसार, निवेशकों को ग्रे मार्केट से मिल रहे संकेतों के बजाए कंपनी के फाइनेंशियल और फंडामेंटल्स के आधार पर आईपीओ में पैसे लगाने पर फैसला करना चाहिए।

जानें Valiant Lab IPO से जुड़ी अन्य डिटेल्स…

वैलेंट लैबोरेटरीज ने मंगलवार को एंकर निवेशकों से 45.74 करोड़ रुपये जुटाए।

Valiant Lab आईपीओ का आधा हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए रिजर्व है। कंपनी के आईपीओ की सफलता के बाद इसके शेयरों का अलॉटमेंट 5 अक्टूबर को फाइनल होगा। इसके बाद 9 अक्टूबर को आईपीओ की BSE और NSE पर लिस्टिंग होगी।

कंपनी के आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 1,08,90,000 नए शेयर जारी होंगे।

यह भी पढ़ें : Zaggle IPO Listing: जैगल प्रीपेड की शेयर बाजार में धीमी शुरुआत

जुटाए गए पैसों का क्या करेगी कंपनी?

Valiant Lab इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल सब्सिडियरी वैलिएंट एडवांस्ड साइंसेज प्राइवेट लिमिटेड (VASPL) का नया प्लांट लगाने में करेगी। साथ ही जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल सब्सिडियरी की वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने और आम कॉरपोरेट उद्देश्यों में भी होगा।

जानें Valiant Lab के बारे में

वैलिएंट लैबोरेटरीज (Valiant Laboratories) फार्मा इनग्रेडिएंट बनाती है। कंपनी का फोकस पैरासीटामोल दवा बनाने पर है। कंपनी का प्लांट महाराष्ट्र के पालघर में है। यह चीन और कंबोडिया से पैरा एमिनो फिनॉल आयात करती है जिसका इस्तेमाल पैरासीटामोल बनाने में होता है।

Advertisement
First Published - September 27, 2023 | 11:03 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement