facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिवालिया SKS पावर के लिए वैंटेज पॉइंट ने लगाई 1800 करोड़ की बोली

Advertisement
Last Updated- May 03, 2023 | 11:02 PM IST
Vantage Point is highest bidder for bankrupt SKS Power
BS

सिंगापुर की परिसंपत्ति प्रबंधन फर्म – वैंटेज पॉइंट ऐसेट मैनेजमेंट दिवालिया एसकेएस पावर जनरेशन (छत्तीसगढ़) के लिए 1,800 करोड़ रुपये की पेशकश के साथ सबसे बड़ी बोलीदाता के रूप में सामने आई है। बैंकिंग क्षेत्र के एक सूत्र ने कहा कि अहमदाबाद की टॉरंट महज सात करोड़ रुपये के अंतर के साथ दूसरे स्थान पर है। सूत्र ने कहा कि नागपुर की शारदा एनर्जी और नवीन जिंदल के स्वामित्व वाली जिंदल पावर ने भी अच्छी पेशकश की है और सर्वा​धिक पेशकश के करीब हैं।

लेनदारों की समिति (सीओसी) इन पेशकशों का मूल्यांकन कर रही है और जल्द ही बोलियों पर मतदान करेगी। एसकेएस के पास छत्तीसगढ़ में 600 मेगावॉट का बिजली संयंत्र है और वर्तमान में एनटीपीसी द्वारा चलाया जा रहा है। सूत्र ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज (आरआईएल) और अदाणी समूह ने आक्रामक पेशकश नहीं की है, हालांकि सरकारी स्वामित्व वाली एनटीपीसी की पेशकश भी आक्रामक नहीं है।

अदाणी और आरआईएल दोनों ही पहले लैंको अमरकंटक बिजली परियोजना की दौड़ में थीं, लेकिन सरकारी स्वामित्व वाली आरईसी से पिछड़ गईं। वैंटेज पॉइंट को भेजे गए ईमेल का कोई जवाब नहीं मिला। टॉरंट ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। एक बोलीदाता ने कहा कि ऋणशोधन अक्षमता और दिवाला संहिता (आईबीसी) के तहत अब बिक्री के लिए कोयला आधारित ज्यादा परियोजनाएं नहीं हैं और एसकेएस उसकी कोयला आपूर्ति के साथ आकर्षक खरीद है।

एसकेएस पॉवर के मामले में कर्जदाता ज्यादा कटौती नहीं करेंगे। भारतीय स्टेट बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा के 1,890 करोड़ रुपये की ऋण चूक करने के बाद कंपनी को दिवालिया अदालत में भेज दिया गया था। इससे पहले हॉन्गकॉन्ग की एग्रीट्रेड रिसोर्सेज ने नवंबर 2018 में एकमुश्त निपटान के सौदे में भारतीय ऋणदाताओं से यह संयंत्र खरीदा था। लेकिन एग्रीट्रेड खुद ही वित्तीय संकट में फंस गई और कर्ज नहीं चुका पाई।

Advertisement
First Published - May 3, 2023 | 11:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement