कंपनियां

Varun Beverages Q1 results: कंपनी का नेट प्रॉफिट 25 प्रतिशत बढ़कर 547.98 करोड़ रुपये पर पहुंचा

Varun Beverages Q1 results: पहली तिमाही में परिचालन आय 4,397.98 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,952.59 करोड़ रुपये थी।

Published by
भाषा   
Last Updated- May 13, 2024 | 2:05 PM IST

Varun Beverages Q1 results: पेप्सिको की फ्रेंचाइजी पार्टनर वरुण बेवरेजेज लिमिटेड का 31 मार्च को समाप्त पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 25 प्रतिशत बढ़कर 547.98 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले साल समान तिमाही में मुनाफा 438.57 करोड़ रुपये था।

वरुण बेवरेजेज ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि पहली तिमाही में परिचालन आय 4,397.98 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3,952.59 करोड़ रुपये थी। तिमाही में कुल खर्च 3,609.76 करोड़ रुपये रहा जो पिछले साल समान तिमाही में 3,329.7 करोड़ रुपये था।

Also read: DPIIT ने सार्वजनिक खरीद में लोकल कंटेंट की सीमा बढ़ाने का रखा प्रस्ताव, मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगा बढ़ावा

वरुण बेवरेजेज के चेयरमैन रवि जयपुरिया ने कहा कि कंपनी का साल की पहली तिमाही में समग्र परिचालन और वित्तीय प्रदर्शन काफी मजबूत रहा। कंपनी एक जनवरी से 31 दिसंबर तक के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है।

First Published : May 13, 2024 | 2:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)