कंपनियां

Vedanta को NCD के जरिए 3,400 करोड़ रुपये जुटाने की मिली मंजूरी

Vedanta समूह की प्रमुख कंपनी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (VRL) ने पिछले सप्ताह ही बताया था कि वह अपने कर्जों की अदायगी के लिए 1.25 अरब डॉलर की फंडिंग हासिल करने में सफल रही है।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 19, 2023 | 12:49 PM IST

खनन समूह वेदांता लिमिटेड के निदेशक मंडल द्वारा गठित निदेशकों की एक समिति ने गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र (NCD) के जरिए 3,400 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी दे दी है।

कंपनी निजी नियोजन के आधार पर एक या अधिक बार में गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र (NCD) जारी करेगी। वेदांता लिमिटेड ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘निदेशकों की विधिवत अधिकृत समिति ने आज अपनी बैठक में निजी नियोजन के आधार पर अंकित मूल्य के 3,40,000 सुरक्षित, बिना रेटिंग वाले, असूचीबद्ध, प्रतिदेय, गैर-परिवर्तनीय ऋणपत्र (NCD) जुटाने पर विचार किया और मंजूरी दे दी। इसकी कुल कीमत 3,400 करोड़ रुपये बैठती है।’’

वेदांता समूह की प्रमुख कंपनी वेदांता रिसोर्सेज लिमिटेड (VRL) ने पिछले सप्ताह ही बताया था कि वह अपने कर्जों की अदायगी के लिए 1.25 अरब डॉलर की फंडिंग हासिल करने में सफल रही है। कंपनी ने कहा था कि इस फंडिंग से उसे दीर्घकाल में टिकाऊ पूंजी ढांचा खड़ा करने में मदद मिलेगी।

 

First Published : December 19, 2023 | 12:49 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)