facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta को SAT से मिली बड़ी राहत, केयर्न इंडिया बायबैक मामले में कंपनी के पक्ष में फैसला

Advertisement

वेदांता समूह की कंपनी केयर्न ने ऐलान किया था कि वो ओपन मार्केट से 17 करोड़ शेयरों की खरीद करेगी। ये खरीद 335 रुपये प्रति शेयर पर होने की घोषणा की गई थी

Last Updated- October 06, 2023 | 10:02 AM IST
vedanta demerger

रीस्ट्रक्चरिंग के बाग Vedanta समूह के लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी को केयर्न इंडिया बायबैक मामले में सिक्योरिटी अपीलेट ट्राइब्यूनल (SAT) से राहत मिली है। गुरुवार को सैट ने बायबैक मसले पर सेबी के आदेश के खिलाफ, कंपनी के पक्ष में अपना फैसला सुनाया है। सेबी ने कंपनी के खिलाफ अपना फैसला देते हुए कहा था कि बायबैक ऑफर को लेकर गलत जानकारी दी गई थी, कंपनी पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था। बता दें, केयर्न वेदांता ग्रुप की कंपनी है।

क्या है पूरा मामला

मामला जनवरी 2014 का है जब वेदांता समूह की कंपनी केयर्न ने ऐलान किया था कि वो ओपन मार्केट से 17 करोड़ शेयरों की खरीद करेगी। ये खरीद 335 रुपये प्रति शेयर पर होने की घोषणा की गई थी। साथ ही इसके लिए अधिकतम 5725 करोड़ रुपये की खरीद तय की गई थी।

इस बायबैक के लिए जनवरी 2014 से जुलाई 2014 के बीच का समय तय किया गया था। हालांकि Vedanta ने योजना के आधे से भी कम शेयरों की खरीद की थी। दरअसल स्टॉक में गिरावट के बाद निवेशकों के लिए ऑफर फायदे का नहीं रह गया था।

ये भी पढ़ें- Vedanta अपने कारोबार को 6 फर्मों में बांटेगी, पुनर्गठन की कर रही तैयारी

सेबी ने कंपनी के खिलाफ की जांच

इसी मामले में सेबी ने जांच की थी और कहा था कि केयर्न ने खरीद के ऑर्डर तब ही दिए जब कीमतें नीचे आई। तब नहीं जब कीमतें ऊपरी स्तर पर थी। यानि कि इसका मतलब ये हुआ कि कंपनी बायबैक करना ही नहीं चाहती थी।

सेबी ने जांच में पाया कि Vedanta ने 24 दिन तक खरीद का कोई ऑर्डर नहीं दिया। वहीं 15 दिन की अवधि में सिर्फ 5000 शेयर का ऑर्डर दिया गया। ये वो अवधि थी जब भाव निवेशकों के लिए फायदेमंद थे।

ये भी पढ़ें-  Vedanta Resources को कर्ज चुकाने के लिए परिसंपत्ति या हिस्सेदारी बेचने की जरूरत

Vedanta पर लगा था 5 करोड़ का जुर्माना

इसी पूरे मामले में सेबी ने वेदांता पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था साथ ही कंपनी पर नियम तोड़ने के लिए अलग से 25 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इतना ही नहीं उस दौरान कंपनी के जो अधिकारी थे उन पर भी जुर्माना लगा था।

कंपनी ने SAT में सेबी के फैसले के खिलाफ अपील की थी और अब सैट ने कंपनी के पक्ष में अपना फैसला दिया है।

Advertisement
First Published - October 6, 2023 | 9:56 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement