facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta Group की हिंदुस्तान जिंक का बड़ा ऐलान, मिनरल एक्सप्लोरेशन के लिए बनाई नई कंपनी

Advertisement

Hindustan Zinc ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि ओर रिजर्व और मिनरल रिसोर्सेज को अपग्रेड करने के लिए कंपनी ने हिंदमेटल एक्सप्लोरेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को बनाया है।

Last Updated- February 28, 2024 | 2:44 PM IST
Vedanta
Representative Image

वेदांता ग्रुप (Vedanta Group) की कंपनी हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) ने मंगलवार को नई सहायक कंपनी की घोषणा की। कंपनी ने हिंदमेटल एक्सप्लोरेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड (Hindmetal Exploration Services Pvt Ltd) के गठन की घोषणा की ।

इसके पीछे कंपनी का मकसद मिनरल एक्स्प्लोरेशन और उसके पोर्टफोलियो के विविधीकरण में प्रवेश करना है। हिंदुस्तान जिंक ने इसकी जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग में दी।

कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में कहा कि ओर रिजर्व और मिनरल रिसोर्सेज को अपग्रेड करने के लिए कंपनी ने हिंदमेटल एक्सप्लोरेशन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड को बनाया है। हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। इस कंपनी का मुख्य उद्देश्य मिनरल रिसोर्सेज की खोज करना और उसे डेवलप करना होगा।

यह भी पढ़ें: Reliance-Disney मर्जर को लेकर आज ही हो सकती है घोषणा, नीता अंबानी बन सकती है चेयरपर्सन

फाइलिंग में कहा गया है कि इस शाखा को सोमवार (26 फरवरी) को शामिल किया गया।

कंपनी ने कहा कि पिछले दशक में, केंद्र ने नेशनल पॉलिसी गोल्स को प्राप्त करने में अपना योगदान सुनिश्चित करने के लिए मिनरल सेक्टर को खोलने के लिए महत्वपूर्ण परिवर्तनकारी सुधार पेश किए हैं। साथ ही महत्वपूर्ण खनिजों की खोज और खनन में निजी क्षेत्र की भागीदारी की भी अनुमति दी है, जिनका खनन पहले केवल सरकारी कंपनियों द्वारा किया जाता था।

कंपनी ने कहा कि महत्वपूर्ण खनिजों पर बढ़ा हुआ फोकस एनर्जी ट्रांजिशन हासिल करने और घरेलू मैनुफैक्चरिंग सेक्टर को मजबूत करने की देश की महत्वाकांक्षी योजनाओं का हिस्सा है, जिसमें ये मिनरल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कैसा रहा Hindustan Zinc का तीसरी तिमाही नतीजा?

हिंदुस्तान जिंक के लिए दिसंबर 23 में समाप्त हुई तिमाही (वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही) के दौरान चांदी की बिक्री में इजाफा देखा गया है, क्योंकि कंपनी ने अल्पकालिक रणनीति के रूप में अपने उत्पादन को प्राथमिकता दी थी। लंबी अवधि में कंपनी का लक्ष्य अगले दो से तीन साल के दौरान 1,000 टन उत्पादन क्षमता तक पहुंचने का है।

वित्त वर्ष 24 की तीसरी तिमाही में हिंदुस्तान जिंक की चांदी से संबंधित बिक्री एक साल पहले की तुलना में 44 प्रतिशत अधिक रही। इस श्रेणी से लाभ में भी लगभग 50 प्रतिशत तक की वृद्धि देखी गई।

Advertisement
First Published - February 28, 2024 | 10:48 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement