facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Vedanta की हिंदुस्तान जिंक के पुनर्गठन की तैयारी, कंपनी संरचना की होगी समीक्षा

Advertisement

इस समीक्षा का मकसद जस्ता, सीसा, चांदी एवं पुनर्चक्रण कारोबारों के लिए अलग-अलग इकाइयों का गठन करना है।

Last Updated- September 29, 2023 | 7:03 PM IST
Vedanta

वेदांता समूह की कंपनी हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (HZL) ने शुक्रवार को कहा कि उसके निदेशक मंडल ने संभावित मूल्यांकन तक पहुंचने के लिए अपनी कंपनी संरचना की विस्तृत समीक्षा करने का फैसला किया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा कि इस समीक्षा का मकसद जस्ता, सीसा, चांदी एवं पुनर्चक्रण कारोबारों के लिए अलग-अलग इकाइयों का गठन करना है।

कंपनी संरचना की होगी समीक्षा

HZL ने कहा, “कंपनी के विभिन्न कारोबारी खंडों के पैमाने, चरित्र और संभावित अवसरों को ध्यान में रखते हुए यह तय किया गया है कि कंपनी को संभावित मूल्य हासिल करने के लिए अपनी कंपनी संरचना की विस्तृत समीक्षा करनी चाहिए।” कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा निर्धारित रणनीतिक उद्देश्यों में सभी हितधारकों के लिए संभावित मूल्य को हासिल करना और ऐसे कारोबारों का गठन शामिल है जो अपनी विशिष्ट बाजार स्थितियों का बेहतर लाभ उठाने और दीर्घकालिक वृद्धि के लिए तैयार हों।

पूंजी संरचना और पूंजी आवंटन बनाने का मकसद

इस कदम का मकसद कारोबार की विशिष्ट स्थिति के आधार पर पूंजी संरचना और पूंजी आवंटन की समुचित नीतियां बनाना और अपनी प्रमुख दक्षता पर ध्यान देने के साथ कंपनी के संसाधनों का उचित पुनर्गठन करना है। हिंदुस्तान जिंक ने कहा कि निदेशक मंडल ने गहन एवं व्यापक निवेशक आधारों को आकर्षित करने के लिए विशिष्ट निवेश प्रोफाइल और अपशिष्ट से धन, उत्सर्जन में कटौती और मजबूत ईएसजी तरीकों पर केंद्रित टिकाऊ लक्ष्यों की दिशा में तेजी लाने का रणनीतिक उद्देश्य निर्धारित किया है।

कंपनी का प्रबंधन विकल्पों के मूल्यांकन में मदद के लिए बाहरी सलाहकारों की नियुक्ति करेगा और निदेशक मंडल को आगे की रणनीति के बारे में जानकारी देगा। राजस्थान के उदयपुर में स्थित मुख्यालय वाली कंपनी हिंदुस्तान जिंक दुनिया की दूसरी बड़ी एकीकृत जस्ता उत्पादक एवं पांचवीं बड़ी चांदी उत्पादक है।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 7:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement