कंपनियां

Vedanta Limited: वेदांत ने लिया 3,918 करोड़ रुपये का ऋण

इस धनराशि से वेदांत को अपनी बिजली परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी।

Published by
भाषा   
Last Updated- April 15, 2024 | 10:18 PM IST

खनन समूह वेदांत लिमिटेड ने पावर फाइनैंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (पीएफसी) से 11 साल के लिए 3,918 करोड़ रुपये का ऋण हासिल किया है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस धनराशि से वेदांत को अपनी बिजली परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने में मदद मिलेगी।

जानकार सूत्रों ने बताया कि समूह की योजना वित्त वर्ष 2026-27 तक भारत में अपने बिजली कारोबार की परिचालन क्षमता को 4.8 गीगावॉट तक बढ़ाने की है।

यह ताजा वित्तपोषण, एनसीएलटी द्वारा संचालित दिवाला प्रक्रिया में 28 दिसंबर को वेदांत समूह द्वारा मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड के अधिग्रहण के बाद हुआ है। मीनाक्षी एनर्जी के पास आंध्र प्रदेश के नेल्लोर में कोयला आधारित बिजली संयंत्र है।

वेदांत ने दो बिजली संयंत्रों – आंध्र प्रदेश में एक गीगावॉट क्षमता वाली मीनाक्षी एनर्जी लिमिटेड और छत्तीसगढ़ में 1.2 गीगावॉट क्षमता वाली एथेना पावर का अधिग्रहण किया है। उन्होंने कहा कि वित्त पोषण से मिली राशि का मुख्य रूप से इन दो प्रमुख बिजली संयंत्रों के लिए उपयोग करेगा।

First Published : April 15, 2024 | 10:18 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)