कंपनियां

Vedanta Resources ने अपने कुल कर्ज के बोझ को एक अरब डॉलर घटाया

Published by
भाषा
Last Updated- April 24, 2023 | 4:36 PM IST

वेदांत रिसोर्सेज लिमिटेड (Vedanta Resources Limited​) ने अपने कुल कर्ज में एक अरब डॉलर की कटौती करने के लिए अपने सभी मैच्योर हो रहे कर्ज और बॉन्ड का पेमेंट कर दिया है। वेदांत लिमिटेड की मूल कंपनी वेदांत रिसोर्सेज लिमिटेड ने सोमवार को यह जानकारी दी।

फरवरी, 2022 में कर्ज चुकाने में तेजी लाने की घोषणा के बाद से कंपनी अपने कर्ज में तीन अरब डॉलर की कमी ला चुकी है। कंपनी की योजना तीन साल में चार अरब डॉलर का कर्ज कम करने की है।

Also Read: Birla Estate ने मुंबई में आलीशान घर बनाने के लिए प्लॉट खरीदा

कंपनी ने बयान में कहा, ‘वेदांत ने अपने लक्ष्य का 75 फीसदी सिर्फ 14 माह में पूरा कर लिया है।’ कंपनी का कुल कर्ज फिलहाल 6.8 अरब डॉलर है, जो मार्च, 2023 में 7.8 अरब डॉलर और मार्च, 2022 के अंत में 9.7 अरब डॉलर था।

First Published : April 24, 2023 | 4:36 PM IST