facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta Share Price: वेदांता की याचिका पर सुनवाई शुरू, शेयर में आया उछाल

Advertisement

Vedanta Share Price: 21 फरवरी 2024 को सुप्रीम कोर्ट में कॉपर स्मेल्टर प्लांट में ऑपरेशन फिर से शुरू करने के लिए वेदांता की याचिका पर सुनवाई शुरू हुई।

Last Updated- February 21, 2024 | 12:49 PM IST
vedanta demerger

Vedanta Share Price: आज यानी 21 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में वेदांता की याचिका पर सुनवाई शुरू हुई। वेदांता ने तमिलनाडु में कॉपर स्मेल्टर प्लांट में ऑपरेशन फिर से शुरू करने के लिए सर्वोच्च अदालत में याचिका दायर की थी। इस खबर के बाद से ही बुधवार को वेदांता लिमिटेड के शेयर में उछाल देखने को मिल रहा है।

सुबह 11.23 बजे NSE पर वेदांता का शेयर (Vedanta Share Price) 1.26 फीसदी की तेजी के साथ 273.55 रुपए पर था। इस दौरान BSE पर यह 1.22 फीसदी तेजी के साथ 273.65 रुपए पर था।

एक्सपर्ट कमिटी का प्रस्ताव

याचिका के पहले सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा उपायों के साथ प्लांट में ऑपरेशन फिर से शुरू करने पर पुनर्विचार करने के लिए एक एक्सपर्ट कमिटी का प्रस्ताव रखा था। इस मामले में कोर्ट का कहना था कि राष्ट्रीय हित को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। गौरतलब है कि तमिलनाडु सरकार ने साल 2018 में इस प्लांट को बंद करने का आदेश दिया था।

ये पढ़े: Hindalco share price: US की कंपनी Novelis के IPO की खबर के बाद हिंडाल्को के शेयर 2.4 फीसदी चढ़े

क्या है पूरा मामला?

तमिलनाडु के इस प्लांट में हर साल 4,00,000 टन कॉपर का उत्पादन होता था। ये मात्रा भारत के कॉपर के कुल उत्पादन का करीब 40 फीसदी हिस्सा था। प्लांट को बंद करने का आदेश एक हिंसक विरोध प्रदर्शन के बाद दिया गया था, जिस दौरान पुलिस फायरिंग में 13 लोगों की मौत हो गई थी। सरकार ने हवाला दिया था कि पर्यावरणीय मानदंडों के उल्लंघन के कारण इस प्लांट को बंद किया गया है।

वेदांता का मार्केट कैप 1,01,665.33 करोड़ रुपए

मौजूदा समय में वेदांता लिमिटेड का मार्केट कैप 1,01,665.33 करोड़ रुपए है। शेयर में पिछले पांच दिनों में 0.98 फीसदी की गिरावट आई है। 6 महीने में इसमें 16.66 फीसदी का उछाल दर्ज हुआ है और 1 साल में वेदांता का शेयर 11.22 फीसदी गिरा है।

ये पढ़े: Sebi की रिपोर्ट के बाद Zee Entertainment के शेयरों में खलबली! 10% का लोअर सर्किट लगा

 

Advertisement
First Published - February 21, 2024 | 12:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement