facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vedanta Share Price: डीमर्जर की खबर का असर, बाजार खुलते ही स्टॉक ने पकड़ी रफ्तार

Advertisement

शेयर बाजार में आधा फीसदी की गिरावट के बीच वेदांता लिमिटेड का स्टॉक 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

Last Updated- October 03, 2023 | 11:55 AM IST
vedanta demerger

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन वेदांता लिमिटेड के स्टॉक तेजी से भागते नजर आ रहे हैं। ये तेजी वेदांता की डीमर्जर की खबर का असर है। बता दें, शुक्रवार को ही वेदांता लिमिटेड ने कारोबार के डीमर्जर की घोषणा की थी, कंपनी ने कहा था कि वो अपने कारोबार को 6 अलग-अलग कंपनियों में बांटेगी। आज बाजार खुलते ही इस खबर का स्टॉक पर असर दिखा है।

शेयर बाजार में आधा फीसदी की गिरावट के बीच वेदांता लिमिटेड का स्टॉक 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। आज स्टॉक में एक ब्लॉक डील भी देखने को मिली है जिससे भी स्टॉक में मूवमेंट देखा जा रहा है। ये ब्लॉक डील करीब 30 लाख शेयरों की यानि कारोबार की शुरुआत में करीब एक फीसदी शेयरों का सौदा देखने को मिला है।

बढ़त पर स्टॉक
आज यानी मंगलवार के शुरुआती कारोबार में स्टॉक में लगातार बढ़त देखी जा रही है। स्टॉक पिछले बंद स्तर 222.5 के मुकाबले 230.95 पर खुला और कारोबार के दौरान स्टॉक 232.35 के उच्चतम स्तर पर पहुंचा यानि शुरुआती कारोबार में स्टॉक 4 फीसदी से ऊपर तक बढ़ा था।

ये भी पढ़ें- Vedanta अपने कारोबार को 6 फर्मों में बांटेगी, पुनर्गठन की कर रही तैयारी

डिमर्जर की खबर

शुक्रवार को ही वेदांता लिमिटेड ने कारोबार के डीमर्जर का ऐलान किया था. कंपनी के मुताबिक वो अपने कारोबार को 6 अलग-अलग कंपनियों में बांटेगी।

अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांत लिमिटेड ने कहा कि उसके बोर्ड ने परिसंप​त्ति स्वामित्व वाले कारोबारी मॉडल को आज मंजूरी दे दी। इससे समूह की 6 अलग-अलग सूचीबद्ध कंपनियां बन जाएंगी। कंपनी के अ​धिकारियों ने कहा कि कारोबार का पुनर्गठन अगले 12 से 15 महीने में पूरा होने की उम्मीद है और इससे कंपनियों की सही कीमत सामने लाने और बड़ा निवेश आक​र्षित करने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Vedanta Resources को कर्ज चुकाने के लिए परिसंपत्ति या हिस्सेदारी बेचने की जरूरत

प्रस्तावित योजना के तहत 6 नई सूचीबद्ध इकाइयां- वेदांत एल्युमीनियम, वेदांत ऑयल ऐंड गैस, वेदांत पावर, वेदांत स्टील ऐंड फेरस मटेरियल्स, वेदांत बेस मेटल्स और वेदांत लिमिटेड होंगी। उम्मीद है कि अपने नए अवतार में वेदांत कंपनियों को बढ़ाएगी और उसके पास हिंदुस्तान जिंक तथा कंपनी के कुछ नए कारोबार में हिस्सेदारी होगी। इन कारोबार में तांबा, डिस्प्ले ग्लास एवं सेमीकंडक्टर शामिल हैं।

 

 

Advertisement
First Published - October 3, 2023 | 10:55 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement