facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अवानस्ट्रेट इंक में 55 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी वेदांत

Advertisement

वेदांत ने कहा कि अवानस्ट्रेट तकनीकी उन्नति और उन्नत बाजार पेशकशों में सहायता के लिए सहयोगी साझेदार की भी खोज कर रही है।

Last Updated- November 11, 2024 | 10:14 PM IST
Vedanta

धातु क्षेत्र की प्रमुख कंपनी वेदांत अपनी समूह कंपनी और वैश्विक डिस्प्ले ग्लास विनिर्माता अवानस्ट्रेट इंक (एएसआई) में 50 करोड़ डॉलर के निवेश की योजना बना रही है। वेदांत ने इस साल की शुरुआत में ही इस कंपनी में 98 फीसदी हिस्सेदारी हासिल की थी।

कंपनी ने कहा कि उसके रणनीतिक निवेश का लक्ष्य अवानस्ट्रेट के भीतर नवोन्मेष और विस्तार को बढ़ावा देना, शोध और विकास (R&D) पर ध्यान केंद्रित करना और उन्नत डिस्प्ले ग्लास समाधान की बढ़ती वैश्विक मांग को पूरा करने के लिए विनिर्माण क्षमताओं को बढ़ाना है।

अवानस्ट्रेट की ताइवान, दक्षिण कोरिया और जापान में परिचालन एवं आरऐंडडी क्षमताएं हैं। कंपनी का लक्ष्य सेमीकंडक्टर, जैव प्रौद्योगिकी, वाहन डिस्प्ले और अन्य उच्च वृद्धि वाले क्षेत्रों में उन्नत पैकेजिंग और संभावित अनुप्रयोगों के लिए अगली पढ़ी के ग्लास उत्पादों के विकास में तेजी लाना है।

इसके अलावा वेदांत ने कहा कि अवानस्ट्रेट तकनीकी उन्नति और उन्नत बाजार पेशकशों में सहायता के लिए सहयोगी साझेदार की भी खोज कर रही है।अवानस्ट्रेट इंक के वैश्विक प्रबंध निदेशक आकर्ष हेब्बर ने कहा, ‘ कंपनी विश्व में जल्द ही एडवांस्ड ग्लास तकनीक में प्रमुख कंपनियों में से एक बन जाएगी।

Advertisement
First Published - November 11, 2024 | 10:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement