कंपनियां

वेंचर हाइवे ने Meesho में 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची, 50 गुना मिला मुनाफा

Venture Highway ने एक बयान में कहा कि उसने हाल ही में मीशो में अपनी आंशिक हिस्सेदारी वेस्टब्रिज कैपिटल को बेच दी है।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 14, 2023 | 7:20 PM IST

निवेशक और परामर्श फर्म वेंचर हाइवे ने ई-कॉमर्स कंपनी मीशो में अपनी 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 3.5 अरब डॉलर के उद्यम मूल्य (estimated valuation) पर बेच दी है। वेंचर हाइवे को इस सौदे में 50 गुना रिटर्न मिला है।

वेंचर हाइवे (Venture Highway) ने एक बयान में कहा कि उसने हाल ही में मीशो में अपनी आंशिक हिस्सेदारी वेस्टब्रिज कैपिटल को बेच दी है।

कंपनी ने कहा, ‘सौदे से वेंचर हाइवे को मीशो में अपने निवेश का 50 गुना से ज्यादा रिटर्न मिला।’

सूत्रों के अनुसार वेंचर हाइवे ने मीशो में अपनी 1.5 प्रतिशत हिस्सेदारी लगभग 3.5 अरब डॉलर के उद्यम मूल्य पर बेची। कंपनी ने हालांकि इस बिक्री से मिली रकम के बारे में नहीं बताया। वेंचर हाइवे ने मीशो की शुरुआत में इसमें निवेश किया था।

First Published : October 14, 2023 | 7:20 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)