कंपनियां

Venus Remedies को कीमोथेरेपी की 6 दवाओं के लिए फिलीपीन से मिली मंजूरी

वीनस रेमेडीज ने 76 देशों में कैंसर से संबंधित अपने उत्पादों के लिए 525 विपणन स्वीकृतियां हासिल कर ली हैं।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 16, 2023 | 12:23 PM IST

दवा कंपनी वीनस रेमेडीज को कीमोथेरेपी की छह प्रमुख दवाओं के लिए फिलीपीन से विपणन मंजूरी मिल गई है। कंपनी की ओर से सोमवार को जारी बयान के अनुसार, बोर्टेजोमिब, सिस्प्लैटिन, डॉक्सोरूबिसिन, डोकेटेक्सेल, फ्लूरोरासिल और पैक्लिटैक्सेल दवाओं को मंजूरी मिली है।

इसके साथ ही वीनस रेमेडीज ने 76 देशों में कैंसर से संबंधित अपने उत्पादों के लिए 525 विपणन स्वीकृतियां हासिल कर ली हैं।

वीनस रेमेडीज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सारांश चौधरी ने कहा कि यह दक्षिण पूर्व एशिया में कैंसर का शीर्ष भारतीय दवा आपूर्तिकर्ता बनने के कंपनी के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। चौधरी ने कहा कि कंपनी अपने परिचालन को अन्य आसियान बाजारों में भी बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें : Zydus Lifesciences ने अपनी अमेरिकी यूनिट के लिए पुनित पटेल को नियुक्त किया सीईओ

आसियान में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमा, फिलीपीन, सिंगापुर, थाईलैंड और वियतनाम शामिल हैं।

First Published : October 16, 2023 | 12:23 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)