कंपनियां

Vikas EcoTech ने चुकाया 119 करोड़ रुपये का कर्ज,वित्त वर्ष के अंत तक ऋण मुक्त होने का लक्ष्य

Vikas EcoTech की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कंपनी का बकाया ऋण अब 42.5 करोड़ रुपये है।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 13, 2023 | 1:07 PM IST

पुनर्चक्रण कंपनी विकास इकोटेक ने अपना 119 करोड़ रुपये का कर्ज चुका दिया है। कंपनी ने इस वित्त वर्ष के अंत तक कर्ज मुक्त होने का लक्ष्य रखा है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, कंपनी का बकाया ऋण अब 42.5 करोड़ रुपये है।

विकास इकोटेक के एक अधिकारी ने बयान में कहा, ‘‘ इस वित्त वर्ष में हमने अभी तक अपने ऋणदाताओं का 118.70 करोड़ रुपये अदा किया है। अब हमारा लक्ष्य वित्त वर्ष 2023-24 के अंत तक ऋण मुक्त कंपनी बनना है।’’

कंपनी पुनर्चक्रण के जरिए पीईटी (पॉलीइथाइलीन टेरेफ्थेलेट) यौगिकों और पीवीसी (पॉलीविनाइल क्लोराइड) यौगिकों की एक विस्तृत श्रृंखला का निर्माण करती है।

First Published : December 13, 2023 | 1:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)