facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Vistara ने पायलटों को दिया अल्टीमेटम, EOD का नया वेतन ढांचा स्वीकार करें

Advertisement

Vistara's ultimatum to pilots: ऐसा न करने पर एकमुश्त भुगतान गंवाना पड़ेगा और एयर इंडिया में शामिल होने में दिलचस्पी न होने का संकेत होगा।

Last Updated- March 15, 2024 | 11:53 PM IST
Vinod Kannan, CEO, Vistara
Vinod Kannan, CEO, Vistara

विस्तारा ने नया वेतन ढांचा स्वीकार नहीं करने वाले पायलटों को शुक्रवार शाम तक इसका अनुपालन करने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर एकमुश्त भुगतान गंवाना पड़ेगा और एयर इंडिया में शामिल होने में दिलचस्पी न होने का संकेत होगा।

इस महीने की शुरुआत में पायलटों का एक वर्ग एयर इंडिया में विस्तारा के विलय के रूप में उन्हें दिए जाने वाले नए वेतन ढांचे के विरोध में कथित तौर पर बीमारी की छुट्टी पर चला गया था।

7 मार्च को विस्तारा ने मीडिया की रिपोर्ट का खंडन किया था और कहा था कि पिछले दिनों रद्द हुए उड़ान या उसमें देरी के लिए प्रतिकूल मौसम, अचानक से हुए विमानों के रखरखाव आदि कारण थे और इसके लिए पूरी तरह से पायलटों की अनुपस्थिति को जवाबदेह नहीं बताया जा सकता।

सूत्रों ने कहा, विस्तारा ने शुक्रवार को पायलटों से कहा कि अगर वे शुक्रवार शाम तक अनुबंध पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं तो वे एकमुश्त भुगतान नहीं हासिल कर पाएंगे। अगर वे पेशकश स्वीकार नहीं करते तो यह माना जाएगा कि वे एयर इंडिया के साथ नहीं जुड़ना चाहते जब विलय को मंजूरी मिल जाएगी और यह लागू हो जाएगा। इसके परिणामस्वरूप उन्हें ट्रांजिशन टु एयर इंडिया में शामिल नहीं किया जाएगा। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Advertisement
First Published - March 15, 2024 | 11:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement