facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

Vistara merger: एयर इंडिया, सिंगापुर एयरलाइंस कुछ मार्गों पर न्यूनतम क्षमता बनाए रखेंगी

Advertisement

विस्तार विलय से पैदा होने वाली प्रतिस्पर्धा संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को की गई प्रतिबद्धताओं के तहत ऐसा किया जाएगा।

Last Updated- September 26, 2023 | 4:44 PM IST
Vistara-Air India Merger

एयर इंडिया (Air India) और सिंगापुर एयरलाइंस दिल्ली-सिडनी और दिल्ली-पेरिस सहित विभिन्न घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर न्यूनतम क्षमता बनाए रखेंगी। विस्तार विलय से पैदा होने वाली प्रतिस्पर्धा संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) को की गई प्रतिबद्धताओं के तहत ऐसा किया जाएगा।

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने एक सितंबर को एयर इंडिया के साथ विस्तार के प्रस्तावित विलय को मंजूरी दे दी थी। इस सौदे के तहत सिंगापुर एयरलाइंस भी एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी। प्रस्तावित विलय के कारण कुछ प्रतिस्पर्धा संबंधी चिंताएं निगरानी संस्था ने उठाई थीं।

यह भी पढ़ें : भारत दुनिया के सबसे प्रतिस्पर्धी विमानन बाजारों में से एक : IndiGo

उनका समाधान करने के लिए एयरलाइंस ने विलय के संबंध में कुछ वादे किए हैं। इन प्रतिबद्धताओं के अनुसार, एयर इंडिया ने स्वेच्छा से कुछ घरेलू और विदेशी मार्गों पर ‘न्यूनतम क्षमता / आपूर्ति स्तर’ बनाए रखने की पेशकश की है।

सीसीआई के 73 पृष्ठ के आदेश के अनुसार, इसमें घरेलू खंड में भुवनेश्वर-दिल्ली, बेंगलुरु-गुवाहाटी, कोचीन-दिल्ली, दिल्ली-तिरुवनंतपुरम, अमृतसर-दिल्ली, भुवनेश्वर-मुंबई और बेंगलुरु-दिल्ली मार्ग शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय मार्गों में दिल्ली-सिडनी, दिल्ली-मेलबर्न, दिल्ली-पेरिस और दिल्ली-फ्रैंकफर्ट में एयर इंडिया न्यूनतम क्षमता/आपूर्ति स्तर बनाए रखेगी।

Advertisement
First Published - September 26, 2023 | 4:44 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement