कंपनियां

अगले हफ्ते खत्म हो सकता है Vistara को संकट, कंपनी के CEO ने जताई उम्मीद

इस परेशानी को लेकर कन्नन ने इस बताया कि एयरलाइंस ने 10 अप्रैल तक के लिए कैंसलेशन दो-तीन दिन एडवांस में किया है।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 06, 2024 | 8:18 AM IST

बीते कुछ समय से अचानक परेशानी में आई विस्तारा एयरलाइन की मुश्किलें जल्द ही खत्म हो सकती है। कंपनी के सीईओ विनोद कन्नन ने इस बात की आशा व्यक्त की है कि एयरलाइन में दो अचानक से संकट सामने आया है वो अगले हफ्ते तक खत्म हो जाएगा।

बता दें, कंपनी के सीईओ विनोद कन्नन से इस बारे में सीएनबीसी-टीवी 18 को खास इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कंपनी से जुड़ी इन परेशानियों की बातों पर चर्चा  की। कन्नन ने कहा कि हो सकता है कि पिछले कुछ दिनों में एयरलाइन की कई फ्लाइट्स कैंसल होने के  पीछे कारण यही रहा कि एयरलाइन ने ज्यादा एग्रेसिव रणनीति अपनाई, और  इसका पूरा असर ऑपरेशंस पर पड़ा।

बता दें, विस्तारा एरलाइन के ऑपरेशन्स में बीते कुछ दिनों से परेशानी चल रही है। बीते 1 और 2 अप्रैल की बात करें तो विस्तारा की दोनों दिनों में करीब हर दिन 50-50 फ्लाइट्स कैंसल हुईं। वहीं 3 अप्रैल को भी एयरलाइन्स ने 20 से भी ज्यादा फ्लाइट्स रद्द की थी।

इस मामले में DGCA से भी एयरलाइन को फटतार लगी थी और ये निर्देश दिए गए थे कि किसी भी फ्लाइट के रद्द होने के पहले एयरलाइन को सूचना देनी होगी।

इस परेशानी को लेकर कन्नन ने इस बताया कि एयरलाइंस ने 10 अप्रैल तक के लिए कैंसलेशन दो-तीन दिन एडवांस में किया है। वहीं इस वीकेंड यानी शनिवार और रविवार को एयरलाइन पूरे अप्रैल के लिए फ्लाइट्स बंद कर सकती है। ये कटौती मई में भी जारी रह सकती है।

सीईओ ने ये भी कहा कि एयरलाइन पायलटों का पक्ष सुनने को तैयार है। कंपनी चाहती है कि कोई बीच का रास्ता निकले और ऑपरेशन्स में कोई कमी न आए। इसी के साथ कंपनी रोस्टर, हायरिंग जैसे मामलों को भी मैनेज करने में लगी हुई है।

वहीं लगातार इतनी फ्लाइट्स रद्द होने कको लेकर कन्नन ने कहा कि ‘हमारे यहां ऑपरेशन को लेकर कुछ बाधा पहुंची। उदाहरण के लिए, हमारे यहां छोटी सी हड़ताल हुई। कुछ विमान मेंटेनेंस की वजह से नहीं उड़ रहे हैं। साथ ही, हमारे पास एयर ट्रैफिक कंट्रोल की भी देरी है। ऐसी घटनाएं होने पर पायलटों का रोस्टर प्रभावित होता है। चूंकि हमारे पास बफर या स्टैंडबाय विकल्प नहीं था, लिहाजा हम फ्लाइट्स के लिए जल्द वैकल्पिक तैयारी नहीं कर पाए।’

First Published : April 6, 2024 | 8:18 AM IST