कंपनियां

Vivo-India case: वीवो-इंडिया व अन्य के खिलाफ धनशोधन मामले में ईडी ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया

उन्होंने बताया कि तीनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया था।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 23, 2023 | 3:41 PM IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो और कुछ अन्य के खिलाफ धनशोधन के आरोप में चल रही जांच के तहत तीन और लोगों को गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि तीनों को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत हिरासत में लिया गया था। हालांकि, तीनों आरोपियों की पहचान तत्काल जाहिर नहीं की गई है।

संघीय एजेंसी ने पहले इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया था जिनमें मोबाइल फोन निर्माता कंपनी लावा इंटरनेशनल के प्रबंध निदेशक (एमडी) हरिओम राय, चीनी नागरिक गुआंगवेन उर्फ ​​एंड्रयू कुआंग, चार्टर्ड अकाउंटेंट नितिन गर्ग और राजन मलिक शामिल हैं और चारों फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं।

यह भी पढ़ें : RBI ने ठाणे जिला केंद्रीय सहकारी बैंक पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया

ईडी ने इन लोगों के खिलाफ हाल ही में दिल्ली की एक विशेष पीएमएलए अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया था जिसपर अदालत ने संज्ञान लिया है।

First Published : December 23, 2023 | 3:31 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)