कंपनियां

वारबर्ग पिंकस ने Kalyan Jewellers में 8.4% हिस्सेदारी 2,937 करोड़ रुपये में बेची

अमेरिका की Warburg Pincus ने अपनी शाखा हाईडेल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के माध्यम से एनएसई और बीएसई पर कल्याण ज्वैलर्स इंडिया के शेयर बेचे।

Published by
भाषा   
Last Updated- February 09, 2024 | 11:17 AM IST

निजी इक्विटी कंपनी वारबर्ग पिंकस (Warburg Pincus) ने गुरुवार को खुले बाजार में लेनदेन के माध्यम से कल्याण ज्वैलर्स इंडिया (Kalyan Jewellers) में अपनी 8.4 प्रतिशत हिस्सेदारी 2,937 करोड़ रुपये में बेच दी। अमेरिका की वारबर्ग पिंकस ने अपनी शाखा हाईडेल इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के माध्यम से एनएसई और बीएसई पर कल्याण ज्वैलर्स इंडिया के शेयर बेचे।

कल्याण ज्वैलर्स इंडिया रत्न और आभूषणों के विनिर्माण और बिक्री कारोबार में है। शेयर बाजार पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, हाईडेल इन्वेस्टमेंट ने बीएसई पर 1.80 करोड़ शेयर बेचे। इसी तरह, हाईडेल इन्वेस्टमेंट ने भी एनएसई पर तीन चरणों में 6.87 करोड़ से अधिक शेयर बेचे।

बेचे गए लगभग 8.67 करोड़ शेयर कल्याण ज्वैलर्स इंडिया में 8.42 प्रतिशत हिस्सेदारी हैं। इस लेनदेन के बाद कल्याण ज्वैलर्स में हाईडेल इन्वेस्टमेंट की हिस्सेदारी 17.59 प्रतिशत हिस्सेदारी (दिसंबर तिमाही तक) से घटकर 9.17 प्रतिशत हिस्सेदारी रह गई है।

First Published : February 9, 2024 | 11:17 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)