facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हमने नियमों का अनुपालन किया, BYJU’S सबसे ज्यादा FDI लाने वाली स्टार्टअप : CEO

Advertisement
Last Updated- April 30, 2023 | 4:15 PM IST
कंपनी मंत्रालय का निर्देश, Byju’s मामले की जांच में तेजी लाएं, Company Ministry's instructions to speed up investigation into Byju's case

एडटेक प्लेटफॉर्म बायजू (BYJU’S) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) बायजू रवींद्रन (Byju Raveendran) ने कर्मचारियों को पत्र लिखकर कहा कि कंपनी किसी भी दूसरे स्टार्टअप की तुलना में भारत में ज्यादा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) लेकर आई है। साथ ही उन्होंने जोड़ा कि फर्म बायजू विदेशी मुद्रा विनिमय कानून का पूरी तरह से अनुपालन करती है।

वित्तीय अपराध पर शिकंजा कसने वाली एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शनिवार को बायजू के परिसरों की तलाशी ली थी। भारत के इस सबसे मूल्यवान स्टार्टअप का मूल्यांकन कभी 22 अरब डॉलर था और इसने जनरल अटलांटिक, ब्लैकरॉक और सिकोया कैपिटल जैसे वैश्विक निवेशकों को आकर्षित किया है।

रवींद्रन ने कहा, ‘चूंकि हमें 70 से अधिक प्रभावशाली निवेशक फंडिंग करते हैं, जिन्होंने संतोषजनक तरीके से फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) नियमों का अनुपालन किया है। हमें विश्वास है कि प्राधिकरण भी इस निष्कर्ष पर आएगा।’

आंतरिक पत्र में रवींद्रन ने कहा कि कंपनी ने अपने अंतरराष्ट्रीय अधिग्रहण के लिए कुछ पैसे विदेश में भेजे थे। उन्होंने लिखा, ‘ED का हालिया छापा फेमा के तहत एक जांच है। बायजू द्वारा FDI, विदेशी निवेश और विपणन तथा ब्रांडिंग गतिविधियों से संबंधित सीमा पार लेनदेन के संबंध में अधिकारियों द्वारा मांगी गई जानकारी पहले ही हमारे अधिकृत प्रतिनिधियों द्वारा दी जा चुकी है।’

Also Read: तेल, जिंक उत्पादन बढ़ाने की योजना पर ध्यान दे रहे हैं Vedanta के सीईओ अनिल अग्रवाल

उन्होंने कहा कि बायजू ने अपनी वृद्धि रणनीति के तहत कई साल में 9,000 करोड़ रुपये का निवेश करते हुए कुछ विदेशी अधिग्रहण किए हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं यह भी बताना चाहता हूं कि बायजू किसी भी दूसरे भारतीय स्टार्टअप की तुलना में भारत में अधिक FDI लाई है और इसके चलते हमने 55,000 से अधिक प्रतिभाशाली पेशेवरों के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए हैं।’ उन्होंने कहा कि यह स्टार्टअप के बीच भारत की सबसे बड़ी नियोक्ता है।

Advertisement
First Published - April 30, 2023 | 4:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement