कंपनियां

‘सिस्टम’ अपडेट होने से वेबसाइट, कॉल सेंटर सेवाएं 14 जनवरी को कुछ घंटों के लिए प्रभावित होंगी: Indigo

Published by
भाषा
Last Updated- January 14, 2023 | 8:38 AM IST

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो 14 जनवरी को अपनी तमाम प्रणालियों को अद्यतन करेगी और इससे उसकी वेबसाइट, ऐप और कॉल सेंटर की सेवाएं लगभग छह घंटे तक प्रभावित रहेंगी।

ग्राहकों को शुक्रवार को भेजे गए एक सूचना में यह जानकारी दी गई है। इंडिगो के पास उसके बेड़े में 300 विमान शामिल हैं। कंपनी 102 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को जोड़ने वाली 1,600 से अधिक दैनिक उड़ानों का संचालन करती है।

एयरलाइन की सूचना में कहा गया है, ‘‘हमारी सभी प्रणालियों को 14 जनवरी, 2023 को अद्यतन किया जाएगा। इससे हमारी वेबसाइट, ऐप और कॉल सेंटर सेवाएं रात साढ़े 12 बजे से सुबह साढ़े छह बजे (भारत समय) तक प्रभावित रहेंगी।’’

First Published : January 14, 2023 | 8:38 AM IST