कंपनियां

Whirlpool India Q2 results: नेट प्रॉफिट 22.07% घटकर 38.20 करोड़ रुपये रह गया

Whirlpool India की कुल आय सालाना आधार पर 4.8 प्रतिशत घटकर 1,55,5.45 करोड़ रुपये रही।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 03, 2023 | 2:43 PM IST

Whirlpool India Q2 results: व्हर्लपूल इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी (जुलाई-सितंबर) तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 22.07 प्रतिशत घटकर 38.20 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में शुद्ध मुनाफा 49.02 करोड़ रुपये रहा था।

अमेरिका स्थित व्हर्लपूल कॉर्पोरेशन की अनुषंगी कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि कंपनी की परिचालन आय जुलाई-सितंबर तिमाही में 5.58 प्रतिशत कम घटकर 1,521.56 करोड़ रुपये रही। पिछले साल समान अवधि में यह 1,611.54 करोड़ रुपये थी।

Also read: MRF Limited Q2FY24 result: नेट प्रॉफिट 351% बढ़कर 586 करोड़ रुपये हुआ

दूसरी तिमाही में कुल खर्च 4.06 प्रतिशत घटकर 1,503.17 करोड़ रुपये रहा। कुल आय सालाना आधार पर 4.8 प्रतिशत घटकर 1,55,5.45 करोड़ रुपये रही।

First Published : November 3, 2023 | 2:39 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)