कंपनियां

कोयला खदानों की नीलामी में 27 जून तक लगा सकेंगे बोली

Published by
भाषा   
Last Updated- May 25, 2023 | 9:25 AM IST

सरकार ने वाणिज्यिक कोयले की नीलामी के सातवें दौर में बोलियां जमा करने की समयसीमा 27 जून तक के लिए बढ़ा दी है। कोयला मंत्रालय ने बुधवार को एक बयान में कहा कि संभावित बोलीकर्ताओं के अनुरोध को देखते हुए बोली जमा करने की समयसीमा को 30 मई से बढ़ाकर 27 जून, 2023 कर दिया गया है।

सरकार ने गत 29 मार्च को वाणिज्यिक कोयले की नीलामी का सातवां दौर शुरू किया था। इससे देश में कोयले की उपलब्धता बढ़ाने में सरकार को मदद मिलेगी। कोयला नीलामी के इस दौर में 106 कोयला खदानें शामिल की गई हैं।

इनके लिए इच्छुक कंपनियों से बोलियां आमंत्रित की गई हैं। कोयला मंत्रालय ने कहा कि अभी तक 133 खदानों को नीलामी के जरिये आवंटित किया जा चुका है। इन खदानों की कुल क्षमता 54 करोड़ टन वार्षिक है।

First Published : May 25, 2023 | 9:25 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)