facebookmetapixel
रेट कट का असर! बैंकिंग, ऑटो और रियल एस्टेट शेयरों में ताबड़तोड़ खरीदारीTest Post कैश हुआ आउट ऑफ फैशन! अक्टूबर में UPI से हुआ अब तक का सबसे बड़ा लेनदेनChhattisgarh Liquor Scam: पूर्व CM भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य को ED ने किया गिरफ्तारFD में निवेश का प्लान? इन 12 बैंकों में मिल रहा 8.5% तक ब्याज; जानिए जुलाई 2025 के नए TDS नियमबाबा रामदेव की कंपनी ने बाजार में मचाई हलचल, 7 दिन में 17% चढ़ा शेयर; मिल रहे हैं 2 फ्री शेयरIndian Hotels share: Q1 में 19% बढ़ा मुनाफा, शेयर 2% चढ़ा; निवेश को लेकर ब्रोकरेज की क्या है राय?Reliance ने होम अप्लायंसेस कंपनी Kelvinator को खरीदा, सौदे की रकम का खुलासा नहींITR Filing 2025: ऑनलाइन ITR-2 फॉर्म जारी, प्री-फिल्ड डेटा के साथ उपलब्ध; जानें कौन कर सकता है फाइलWipro Share Price: Q1 रिजल्ट से बाजार खुश, लेकिन ब्रोकरेज सतर्क; क्या Wipro में निवेश सही रहेगा?Air India Plane Crash: कैप्टन ने ही बंद की फ्यूल सप्लाई? वॉयस रिकॉर्डिंग से हुआ खुलासा

क्या जापान की इस बड़ी कंपनी का होगा निजीकरण ! मिला 15 अरब डॉलर का टेंडर ऑफर

Last Updated- March 24, 2023 | 7:24 PM IST
Sequent and Viyash will merge, India's largest animal health services company will be created सीक्वेंट और वियश का होगा विलय, बनेगी भारत की सबसे बड़ी पशु स्वास्थ्य सेवा कंपनी

संकट में फंसी जापान की इलेक्ट्रॉनिक्स एवं प्रौद्योगिकी विनिर्माता तोशीबा (Toshiba) ने जापान इंडस्ट्रियल पार्टनर्स का 15 अरब डॉलर का निविदा प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।

यह पुनर्खरीद कोष प्रमुख बैंकों और कंपनियों की मदद से बनाया गया है। प्रस्ताव स्वीकार हो जाता है तो इससे तोशीबा के निजीकरण और उसके तोक्यो शेयर बाजार की सूची से हटने का रास्ता साफ हो जाएगा। हालांकि तोशीबा के शेयरों में बड़ी हिस्सेदारी विदेशी निवेशकों की है और अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वे इस निविदा को स्वीकार करेंगे या नहीं।

तोशीबा कॉर्प ने घोषणा की है कि उसके निदेशक मंडल ने 36 डॉलर प्रति शेयर की निविदा स्वीकार की है। पुनर्खरीद से तोशीबा का व्यापार जापानी साझेदारों के साथ जापान का ही बना रहेगा। जापान इंडस्ट्रीयल पार्टनर्स की स्थापना 2002 में जापान की कंपनियों के पुनर्गठन के लिए की गई थी। यह करीब 20 जापानी कंपनियों का संघ है और इसने सोनी, हिताची, ओलंपस और एनईसी जैसी बड़ी कंपनियों में निवेश किया है।

तोशीबा हाल के वर्षों में निजीकरण के कई प्रयास कर चुकी है लेकिन इसे तीन या दो कंपनियों में विभाजित करने के प्रस्ताव शेयरधारकों ने खारिज कर दिए। तोशीबा में संकट 2015 में शुरू हुए जब कई साल तक बहीखातों से छेड़छाड़ होने की बात सामने आई।

First Published - March 24, 2023 | 7:24 PM IST

संबंधित पोस्ट