facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

सैट में ज़ी-सेबी मामले की सुनवाई टली

Advertisement

रकम की कथित हेराफेरी वाली याचिका पर सुनवाई अब सितंबर के आखिर में हो सकती है

Last Updated- September 03, 2024 | 9:34 PM IST
Zee Q2 Results

रकम की कथित हेराफेरी मामले में बाजार नियामक सेबी के खिलाफ ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के मानद चेयरमैन सुभाष चंद्रा की याचिका पर मंगलवार को प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) में सुनवाई टल गई। चंद्रा के वकील ने और समय मांगा जिसका सेबी के वकील ने विरोध किया।

चंद्रा की कानूनी टीम ने पंचाट से बाद की तारीख देने का अनुरोध किया लेकिन सेबी के वकील ने कहा कि पीठ को इस पर अंतिम विस्तार के तौर पर विचार करना चाहिए और इसके लिए विभिन्न घटनाक्रम और 73 वर्षीय मीडिया दिग्गज के आरोपों का उदाहरण दिया। अब इस मामले पर सितंबर के आखिर तक सुनवाई हो सकती है।

चंद्रा ने सोमवार को सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच की आलोचना की और नियामक पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उनका आरोप है कि एक बैंक के चेयरपर्सन की तरफ से उनके पास भेजे गए एक व्यक्ति मंजीत सिंह ने फरवरी में उनसे संपर्क कर सेबी के पास सभी लंबित मामलों का निपटारा कुछ लेनदेन के जरिये करने की बात कही थी।

अगस्त 2023 में सेबी ने चंद्रा और उनके बेटे पुनीत गोयनका को समूह की चार फर्मों में अहम पद लेने से रोक दिया था। जून 2023 में नियामक ने एस्सेल समूह की फर्म शिरपुर गोल्ड रिफाइनरी के प्रवर्तकों पर धोखाधड़ी और रकम की हेराफेरी का आरोप लगाया था। पिता और पुत्र ने राहत के लिए सैट में अलग-अलग अपील दाखिल की है।

जून में बंबई उच्च न्यायालय ने चंद्रा को निर्देश दिया था कि वह बाजार नियामक की तरफ से मांगे जा रहे दस्तावेज और सूचनाएं दे और रकम की कथित हेराफेरी मामले में जारी समन का जवाब दे। चंद्रा ने उच्च न्यायालय में सेबी की तरफ से जारी समन के खिलाफ याचिका दी थी।

सूत्रों ने दावा किया कि सेबी की जांच से पता चलता है कि ज़ी की तरफ से रकम की हेराफेरी पहले के अनुमान से काफी ज्यादा है। नियामक इस मामले में चंद्रा और उनके बेटे पुनीत गोयनका को नया कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया में है।

ज़ी के प्रवर्तकों की कंपनी मे हिस्सेदारी 4 फीसदी से भी कम है, वहीं 96 फीसदी स्वामित्व सार्वजनिक शेयरधारकों के पास है। ज़ी एंटरटेनमेंट का शेयर मंगलवार को 3 फीसदी से ज्यादा टूट गया।

Advertisement
First Published - September 3, 2024 | 9:34 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement