कंपनियां

Zomato ने IIT Delhi कैंपस में दिया 1.6 करोड़ रुपये की सैलरी का ऑफर, फिर ले लिया वापस; पोस्ट वायरल

दिसंबर से IIT में प्लेसमेंट शुरू होने वाला है। जोमैटो प्लेसमेंट ड्राइव शुरू होने से पहले ही कैंपस में पहुंच गई और कुछ लोगों को जॉब जॉइन करने के लिए ऑफर भी दे दिया।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- November 28, 2023 | 10:09 AM IST

भारत के सभी IIT के सभी कैंपसों में प्लेसमेंट लगभग शुरू होने वाली है और इस बीच, फूड एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने IIT दिल्ली के एक स्टूडेंट को बड़ा झटका दे दिया है। IIT दिल्ली में रिसर्च इन्टर्न ऋतिक तलवार ने कल यानी 27 नवंबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए बताया कि जोमैटो की तरफ से उसे सालाना 1.6 करोड़ रुपये के सैलरी पैकेज का ऑफर दिया गया था और बाद में उसे वापस ले लिया गया।

बता दें कि दिसंबर से IIT में प्लेसमेंट शुरू होने वाला है। जोमैटो प्लेसमेंट ड्राइव शुरू होने से पहले ही कैंपस में पहुंच गई और कुछ लोगों को जॉब जॉइन करने के लिए ऑफर भी दे दिया। ऋतिक तलवार भी उनमें से एक थे। उनको Algorithm Engineer के तौर पर काम करने के लिए कंपनी की तरफ से ऑफर मिला था।

X पर वायरल हो रही पोस्ट

तलवार से सोशल मीडिया पर उस नोटिफिकेशन की फोटो शेयर किया जिसमें उन्हें अपने अप्लीकेशन वापस लेने के लिए मैसेज किया गया है। नोटिफिकेशन के हिसाब से जोमैटो की तरफ से यह मैसेज कई स्टूडेंट्स के लिए आया होगा। जोमैटो ने कारण का विस्तार से जिक्र न करते हुए ये लिखा है कि कंपनी ने कई मुश्किलों की वजह से नौकरियों के ऑफर वापस ले लिए हैं।

सोशल मीडिया पर पूछे जा रहे सवाल

ऋतिक तलवार द्वारा शेयर की गई यह पोस्ट काफी वायरल हो रही है। कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया जताते हुए सैलरी पैकेज को लेकर आशंका जताई है औऱ पूछा है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि यह 1.6 करोड़ नहीं, बल्कि 1.6 लाख था। हालांकि ऋतिक ने स्पष्ट किया कि नहीं, यह 1.6 करोड़ रुपये ही है। ऋतिक ने एक यूजर ने यह भी पूछा कि आपके कॉलेज में क्या वैसी ही स्थिति है प्लेसमेंट की? तो उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस साल स्थिति और खराब है।

एक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया है कि यह कंपनी की तरफ से मार्केटिंग का एक तरीका है। उसने लिखा कि यह मैं खबर पढ़ते ही समझ गया था। जोमैटो जैसी कंपनी किसी फ्रेशर को 1.6 करोड़ का पैकेज दे ही नहीं सकती।

दूसरी तिमाही में सुधरी कंपनी की परफॉर्मेंस

जबरदस्त घाटे से वित्त वर्ष 24 की दूसरी तिमाही में मुनाफे में लौटी कंपनी ने इस बार बेहतर परफॉर्मेंस दिखाई थी। कंपनी ने वित्त वर्ष 23 की दूसरी तिमाही में जहां 251 करोड़ रुपये का घाटा दर्ज किया था, वहीं वर्तमान वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में इसने 36 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया।

कंपनी का ऑपरेशन से रेवेन्यू भी सालाना आधार पर (YoY) 71 फीसदी बढ़कर 2,848 करोड़ रुपये हो गया था।

इस दौरान, जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपेंदर गोयल ने कहा था कि सभी व्यवसायों में बेहतर वृद्धि के कारण वित्त वर्ष 2024 की पहली तिमाही की गति दूसरी तिमाही में भी बरकरार रही है।

First Published : November 28, 2023 | 10:01 AM IST