facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zomato 2 अरब डॉलर में नहीं खरीदेगी Shiprocket, रिपोर्टों का किया खंडन

Advertisement

जोमैटो पहले से ही शिपरॉकेट में निवेशक है। 2021 में, इसने 18.5 करोड़ डॉलर की सीरीज ई फंडिंग के दौरान शिपरॉकेट में हिस्सेदारी खरीदी थी।

Last Updated- December 22, 2023 | 2:52 PM IST
Zomato

जोमैटो (Zomato) ने उन रिपोर्टों का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि उसने 2 अरब डॉलर में डिलीवरी प्लेटफॉर्म शिपरॉकेट (Shiprocket) के अधिग्रहण की पेशकश की है। कंपनी ने एक नियामक फाइलिंग में इस खबर को “गलत” बताया।

फाइलिंग में, कंपनी ने कहा, “मेनस्ट्रीम मीडिया में इस तरह की खबर चल रही है कि जोमैटो ने शिपरॉकेट के अधिग्रहण के लिए 2 अरब डॉलर की पेशकश की है।”

फाइलिंग में आगे कहा गया है, “हम इस बयान का खंडन करते हैं और निवेशकों को बाजार में चल रही ऐसी गलत खबरों के प्रति आगाह करना चाहते हैं। हम अपने मौजूदा व्यवसायों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और इस समय किसी भी अधिग्रहण की कोई योजना नहीं है।”

Also read: JN.1 Covid variant: कोरोना के नए वेरिएंट से बचाव के लिए लगवानी होगी वैक्सीन! सीरम इंस्टीट्यूट लाइसेंस के लिए करने जा रहा अप्लाई

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल ने भी इस रिपोर्ट का खंडन किया।

उन्होंने एक्स पर लिखा, “कृपया ध्यान दें कि कंपनी मीडिया अटकलों पर टिप्पणी नहीं करती है, लेकिन समाचार लेख में उल्लिखित सौदे के बड़े आकार और इससे बाजार में पैदा होने वाली अनिश्चितता को देखते हुए, अत्यधिक सावधानी से इस जानकारी को स्पष्ट कर रही है।”

इस सप्ताह की शुरुआत में, ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में कहा गया था कि जोमैटो ने शिपरॉकेट का अधिग्रहण करने की पेशकश की थी। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी कहा गया था कि “कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है।’’

जोमैटो पहले से ही शिपरॉकेट में निवेशक है। 2021 में, इसने 18.5 करोड़ डॉलर की सीरीज ई फंडिंग के दौरान शिपरॉकेट में हिस्सेदारी खरीदी थी। इस राउंड में टेमासेक और लाइटरॉक इंडिया की भी भागीदारी देखी गई।

Advertisement
First Published - December 22, 2023 | 2:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement