facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

वित्त वर्ष 25 में जोमैटो दर्ज करेगी मुनाफा, 29 फीसदी की दर से बढ़ सकता है राजस्व : रिपोर्ट

Advertisement
Last Updated- April 17, 2023 | 11:39 PM IST
Zomato

खान-पान क्षेत्र का एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म – जोमैटो वित्त वर्ष 2025 के दौरान लाभ में आने की उम्मीद है। वित्त वर्ष 23 से 25 तक इसके राजस्व की चक्रवृ​द्धि वार्षिक वृद्धि दर (सीएजीआर) 29 प्रतिशत बढ़ने के आसार हैं। अ​धिक पैठ, सौदा करने वाले उपयोगकर्ताओं का अ​धिक अनुपात तथा ऑर्डर की ज्यादा दर की वजह से इसे प्रोत्साहन मिलेगा। एक हालिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

घरेलू ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल फाइनैं​शियल सर्विसेज की रिपोर्ट में कहा गया है, हमें उम्मीद है कि जोमैटो को भारत में खाद्य वितरण तंत्र के अपेक्षाकृत शुरुआती चरण से लाभ मिलेगा, क्योंकि प्लेटफॉर्म की अगुआई वाली डिलिवरी (जो फिलहाल कुल खाद्य खपत का 7 प्रतिशत है) की बढ़ती हिस्सेदारी के साथ औपचारिकता बढ़ने से इसकी खाद्य डिलिवरी के जीओवी (सकल ऑर्डर मूल्य) के इजाफे में मदद मिलेगी, जो वित्त वर्ष 22 के 213 अरब रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 25 में 384 अरब रुपये हो जाएगा।

वित्त वर्ष 23 में जोमैटो के खाद्य डिलिवरी कारोबार का औसत ऑर्डर मूल्य ​स्थिर रहने का पूर्वानुमान जताया गया है, लेकिन वित्त वर्ष 25 तक यह बढ़कर 409 करोड़ रुपये हो जाएगा।

फर्म के समानांतर कारोबार – हाइपरप्योर और ​ब्लिंकइट भी अगले कुछ साल तक मजबूत रहने के असार हैं क्योंकि कंपनी अपने परिचालन का विस्तार कर रही है।

एमेजॉन के निकलने से खाद्य डिलिवरी बाजार पर अब 55 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ जोमैटो और 45 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ इसकी प्रतिस्पर्धी स्विगी का एकाधिकार स्थापित हो गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है, हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 25 में सकल मार्जिन (जोमैटो का) बढ़कर 33.5 प्रतिशत हो जाएगा, जो वित्त वर्ष 22 में 5.2 प्रतिशत था क्योंकि कर्मचारी लागत और बिक्री प्रतिशत के रूप में अन्य खर्च घट रहे हैं।

Advertisement
First Published - April 17, 2023 | 7:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement