कंपनियां

Zydus Lifesciences ने अपनी अमेरिकी यूनिट के लिए पुनित पटेल को नियुक्त किया सीईओ

पुनित पटेल उत्तरी अमेरिका में जायडस की सभी इकाइयों के व्यवसाय संचालन का काम संभालेंगे।

Published by
भाषा   
Last Updated- October 16, 2023 | 11:44 AM IST

दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड (Zydus Lifesciences Limited) ने पुनित पटेल को अमेरिका के लिए कंपनी का अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि वह उत्तरी अमेरिका में जायडस की सभी इकाइयों के व्यवसाय संचालन का काम संभालेंगे। पटेल अमेरिका में न्यू जर्सी स्थित पेनिंगटन में समूह के कार्यालय में पदस्थ रहेंगे।

जायडस लाइफसाइंसेज के प्रबंध निदेशक शार्विल पटेल ने कहा, ‘‘ एक अनुभवी तथा सफल कारोबारी के तौर पर पुनीत जायडस का नेतृत्व करने के लिए स्वास्थ्य सेवा और दाव उद्योग में अपने समृद्ध तथा विविध अनुभव का इस्तेमाल करेंगे।’’

First Published : October 16, 2023 | 11:44 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)