कंपनियां

Zydus Lifesciences Q2 Results: दूसरी तिमाही में मुनाफा 53% बढ़कर 801 करोड़ रुपये पर

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 4,368.8 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 4,005.5 करोड़ रुपये था।

Published by
भाषा   
Last Updated- November 07, 2023 | 4:37 PM IST

जायडस लाइफसाइंसेज लिमिटेड (Zydus Lifesciences Limited) ने मंगलवार को बताया कि चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में उसका एकीकृत शुद्ध लाभ 53.2 प्रतिशत बढ़कर 800.7 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 522.5 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा कि समीक्षाधीन तिमाही में उसका परिचालन राजस्व 4,368.8 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 4,005.5 करोड़ रुपये था।

यह भी पढ़ें : Jyothy Labs Q2 Results : दूसरी तिमाही का नेट प्रॉफिट 59.1% बढ़कर 103.98 करोड़ रुपये पर

जायडस लाइफसाइंसेज के प्रबंध निदेशक शर्विल पटेल ने कहा, ‘‘वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही का परिणाम हमारे प्रमुख व्यवसायों में स्थिर वृद्धि के साथ ही मजबूत मुनाफे को दर्शाता है।’’

First Published : November 7, 2023 | 4:32 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)