अर्थव्यवस्था

भारत के विनिर्माण क्षेत्र की रफ्तार धीमी, PMI रिपोर्ट ने बढ़ाई चिंता

सेवा क्षेत्र ने बचाई अर्थव्यवस्था की लाज, लेकिन फैक्ट्री सेक्टर में सुस्ती

Published by
अहोना मुखर्जी   
Last Updated- May 22, 2026 | 8:21 AM IST

मई में भारत के निजी क्षेत्र की गतिविधि में मामूली नरमी आने की उम्मीद है, क्योंकि नए ऑर्डर, अंतरराष्ट्रीय बिक्री, रोजगार और व्यावसायिक गतिविधि की वृद्धि में गिरावट आई है और इनपुट महंगे हुए हैं। एक निजी सर्वेक्षण में गुरुवार को कहा गया कि इस वजह से सेवा फर्मों की तुलना में विनिर्माण क्षेत्र अधिक प्रभावित हुआ है।

एसऐंडपी ग्लोबल द्वारा संकलित एचएसबीसी का फ्लैश इंडिया कंपोजिट पर्चेजिंग मैनेजर्स आउटपुट इंडेक्स (पीएमआई) अप्रैल के 58.2 से गिरकर 58.1 पर आ गया। यह सूचकांक लगातार 58 महीनों से 50 से ऊपर बना हुआ है, जो वृद्धि और संकुचन के बीच की रेखा है।

एसऐंडपी के एक बयान में कहा गया है, ‘सेवा प्रदाताओं ने विनिर्माताओं को पीछे छोड़ दिया और उन्होंने महंगाई के दबाव को महसूस किया।’

फ्लैश पीएमआई से विनिर्माण, सेवा और समग्र पीएमआई डेटा के शुरुआती संकेत मिलते हैं। यह आमतौर पर अंतिम पीएमआई सूचकांक से एक सप्ताह पहले जारी किया जाता है। फ्लैश पीएमआई आम तौर पर हर महीने प्राप्त कुल पीएमआई सर्वेक्षण प्रतिक्रियाओं में से लगभग 90 प्रतिशत के आधार पर होता है और अंतिम आंकड़ों में इनका उपयोग किया जाता है।

First Published : May 22, 2026 | 8:21 AM IST