अर्थव्यवस्था

Retail inflation: अगस्त में कृषि, ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा महंगाई दर हुई थोड़ी कम

अगस्त 2023 में अखिल भारतीय CPI-AL नौ अंक और CPI-RL आठ अंक बढ़कर 1,224 अंक और 1,234 अंक पर पहुंच गए

Published by
भाषा   
Last Updated- September 21, 2023 | 1:59 PM IST

कृषि श्रमिकों और ग्रामीण मजदूरों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति इस साल अगस्त में पिछले महीने की तुलना में मामूली रूप से कमी आई है। आंकड़ों के मुताबिक, कृषि श्रमिकों के लिए महंगाई दर में 7.37 प्रतिशत और ग्रामीण मजदूरों के लिए महंगाई दर 7.12 प्रतिशत पर आ गई।

CPI-RL और CPI-AL पर आधारित महंगाई दर में आई कमी

श्रम मंत्रालय के अनुसार, ‘CPI-AL (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक-कृषि मजदूर) और CPI-RL (ग्रामीण मजदूर) पर आधारित मुद्रास्फीति की ‘पॉइंट-टू-पॉइंट’ दर अगस्त 2023 में 7.37 प्रतिशत तथा 7.12 प्रतिशत थी, जबकि जुलाई 2023 में यह क्रमश: 7.43 प्रतिशत तथा 7.26 प्रतिशत थी।’

अगस्त 2022 में CPI-AL 6.94 प्रतिशत और CPI-RL 7.26 प्रतिशत रही। अगस्त में खाद्य मुद्रास्फीति 8.89 प्रतिशत (AL) और 8.64 प्रतिशत (RL) रही, जबकि जुलाई 2023 में यह 8.88 प्रतिशत तथा 8.63 प्रतिशत थी। एक साल पहले समान माह में 6.16 प्रतिशत और 6.21 प्रतिशत थी।

अगस्त 2023 में अखिल भारतीय CPI-AL नौ अंक और CPI-RL आठ अंक बढ़कर 1,224 अंक और 1,234 अंक पर पहुंच गए। पिछले महीने में CPI-AL 1,215 अंक और CPI-RL 1,226 अंक पर थे।

First Published : September 21, 2023 | 1:59 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)