चुनाव

विधानसभा चुनावों में BJP का शानदार प्रदर्शन, PM Modi भाजपा कार्यकर्ताओं को कर सकते हैं संबोधित

मध्य प्रदेश की 230 सीट में से भाजपा 163 सीट पर और छत्तीसगढ़ की 90 में से 53 सीट पर आगे है।

Published by
भाषा   
Last Updated- December 03, 2023 | 2:48 PM IST

Assembly Election Results 2023: चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में से तीन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के स्पष्ट बढ़त हासिल करने के बाद पार्टी सूत्रों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार शाम कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि मोदी यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर सकते हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, मध्य प्रदेश की 230 सीट में से भाजपा 163 सीट पर और छत्तीसगढ़ की 90 में से 53 सीट पर आगे है। राजस्थान में भाजपा 199 सीट में से 111 सीट पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस तेलंगाना में आगे है।

First Published : December 3, 2023 | 2:47 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)