facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Lok Sabha Elections 2024: दिल्ली की सात लोकसभा सीट के लिए मतदान जारी

Advertisement

Delhi LS Polls: इस बार शहर में 2.52 लाख से अधिक मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे।

Last Updated- May 25, 2024 | 9:47 AM IST
Sixth phase of the general elections, in New Delhi
Sixth phase of the general elections, in New Delhi

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सात संसदीय सीट के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार सुबह से मतदान जारी है। एक अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। मौसम विभाग ने दिन के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है और अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान जताया है।

निर्वाचन विभाग ने गर्मी को देखते हुए मतदाताओं के लिए पर्याप्त व्यवस्था की है। लोगों को सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहली ही मतदान केंद्रों के बाहर कतारों में खड़े देखा गया। अधिकारी ने बताया कि 82 लाख पुरुषों, 69 लाख महिलाओं और 1,228 ट्रांसजेंडर समेत कुल 1.52 करोड़ मतदाता सात निर्वाचन क्षेत्रों में 13,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर वोट डालने के लिए पात्र हैं। इस बार शहर में 2.52 लाख से अधिक मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान करेंगे।

आम आदमी पार्टी (आप) ने पूर्वी दिल्ली सीट से कुलदीप कुमार, पश्चिमी दिल्ली से महाबल मिश्रा, नयी दिल्ली से सोमनाथ भारती और दक्षिणी दिल्ली से सही राम पहलवान को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने चांदनी चौक सीट से जे पी अग्रवाल, उत्तर पूर्वी दिल्ली से कन्हैया कुमार और उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट से उदित राज को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। वह दिल्ली से एकमात्र मौजूदा सांसद हैं जिन्हें पार्टी ने दोबारा मैदान में उतारा है। इसके अलावा पार्टी ने दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी, नयी दिल्ली से बांसुरी स्वराज, पूर्वी दिल्ली से हर्ष दीप मल्होत्रा, उत्तर पश्चिम दिल्ली से योगेन्द्र चंदोलिया, चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल और पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सहरावत को उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने 2014 और 2019 के आम चुनावों में दिल्ली की सभी सात सीट भारी अंतर से जीती थीं और उसका लगातार तीसरी बार सभी सीट पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य है।

विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के सहयोगी आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस दिल्ली में मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। सीट बंटवारे की व्यवस्था के तहत ‘आप’ चार और कांग्रेस तीन सीट पर चुनाव लड़ रही है। यह दिल्ली में पहला ऐसा लोकसभा चुनाव है जिसमें ‘आप’ और कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ संयुक्त उम्मीदवार उतारे हैं।

Advertisement
First Published - May 25, 2024 | 9:47 AM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement