facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Delhi Lok Sabha elections: वोट डालने के लिए दिल्ली तैयार! सुबह 4 बजे से चलेगी मेट्रो, जानें कल क्या रहेगा खुला और क्या बंद

Advertisement

Delhi Lok Sabha Elections: DMRC ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दिन 25 (शनिवार) को सभी लाइनों पर सेवाएं सुबह 04:00 बजे से ही शुरू हो जाएंगी।

Last Updated- May 24, 2024 | 5:25 PM IST
'सुस्त मतदाता' का ठप्पा हटा पाएंगे लखनऊ और मुंबई?, Lok Sabha election 2024 Phase 5: Will Lucknow and Mumbai be able to remove the label of 'lazy voters'?

Delhi Lok Sabha Elections: लोक सभा चुनाव के छठें चरण के तहत देश की राजधानी दिल्ली में कल वोट डाले जायेंगे। वोटिंग को नागरिकों के लिए सुविधाजनक बनाने के लिए सभी पोलिंग बूथ पर सुरक्षा समेत तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है।

चुनाव आयोग (ECI) के नियमों के अनुसार, वोटिंग से ठीक 48 घंटे पहले ही दिल्ली में शराब की बिक्री पर पूरी तरह से बैन लगा दिया गया है। इसके तहत 23 मई को शाम 6 बजे से 25 मई को शाम 6 बजे तक दिल्ली में सभी शराब की दुकानों और लाइसेंस प्राप्त परिसरों को बंद कर दिया गया है।

केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि राजधानी के बॉर्डर से लगने वाले शहरों जैसे फ़रीदाबाद और गुरुग्राम में इसी तरह निर्देश लागू हैं।

मतदाताओं की भागीदारी को सुविधाजनक और बढ़ावा देने के लिए दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) और दिल्ली ट्रांसपोर्ट की बस सेवाएं शनिवार को पहली की तरह सामान्य से रूप से ही चलेंगी।

वहीं, दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव के दिन 25 (शनिवार) को सभी लाइनों पर सेवाएं सुबह 04:00 बजे से ही शुरू हो जाएंगी।

दिल्ली में 25 मई को स्कूल, बैंक समेत ये चीजें रहेगी बंद

चुनावी व्यवस्था को बनाये रखने के लिए स्कूल और कॉलेज समेत एज्युकेशन संस्थान 25 मई को बंद रहेंगे। इसके अलावा, महीने के चौथा शनिवार होने के चलते 25 मई को बैंक बंद रहेंगे।

आवश्यक सेवाओं पर कोई पाबन्दी नहीं

हालांकि, हॉस्पिटल, फार्मेसी और पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसी जरुरी सेवाएं 25 मई को बिना किसी रूकावट के सामान्य रूप से चलती रहेंगी।

दिल्ली मेट्रो मतदाताओं की आवाजाही को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी मार्गों पर सुबह 4 बजे मेट्रो सेवाएं शुरू करने की घोषणा की है, जबकि दिल्ली परिवहन निगम ने कहा वह दिन के शुरुआती घंटों से 35 मार्गों पर अतिरिक्त बसें चलाएगा।

Advertisement
First Published - May 24, 2024 | 5:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement