facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

लोक सभा चुनाव परिणाम: NDA या INDIA के साथ तालमेल नहीं करने वाले क्षेत्रीय दल रह सकते हैं नुकसान में

Advertisement

भाजपा ने आंध्र प्रदेश में टीडीपी और कर्नाटकम में जेडीएस के साथ चुनावी तालमेल करने में सफल रही। ए​ग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को इन दोनों राज्यों में इसका फायदा मिला है।

Last Updated- June 02, 2024 | 10:48 PM IST
Elections

लोक सभा चुनाव संपन्न होने के ठीक बाद शनिवार को विभिन्न समाचार चैनलों पर प्रसारित ए​ग्जिटपोल (चुनाव सर्वेक्षण) ऐसे क्षेत्रीय दलों को नुकसान होने का संकेत दे रहे हैं जिन्होंने राजग या इंडिया गठबंधन दोनों में किसी के भी साथ चुनावी तालमेल नहीं किया था। ए​ग्जिट पोल के अनुसार इन क्षेत्रीय दलों को हुए नुकसान को भाजपा अपने पक्ष में भुनाने में सफल रही है।

कई चुनाव सर्वेक्षणकर्ताओं, विशेषकर ऐक्सिस-माई इंडिया, के अनुसार भाजपा को देश उत्तरी एवं पश्चिमी हिस्से में कोई बड़ा नुकसान नहीं होने जा रहा है। ए​ग्जिट पोल के अनुसार भाजपा देश के पूर्वी और दक्षिणी इलाके में फायदे में दिख रही है। यानी क्षेत्रीय दलों को होने वाले नुकसान का सीधा फायदा भगवा पार्टी को मिलेगा।

ऐक्सिस-माई इंडिया के अनुसार जिन क्षेत्रीय दलों ने भाजपा की अगुवाई वाले राजग और कांग्रेस की अगुवाई वाले इंडिया गठबंधन दोनों में किसी के साथ भी चुनावी तालमेल नहीं किया उन्हें सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उदाहरण के लिए पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सीटें घट सकती हैं। पार्टी वैसे तो इंडिया गठबंधन का हिस्सा है मगर वह कांग्रेस या वाम दलों के साथ सीटों का तालमेल नहीं कर पाई थी। ओडिशा में बीजू जनता दल (बीजद), आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी, तेलंगाना में भारतीय राष्ट्र समिति, उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी और केरल में लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) नुकसान में रह सकती हैं।

ऐक्सिस-माई इंडिया ने अनुमान लगाया है कि 2019 के चुनाव की तुलना में भाजपा को इसके गढ़ समझे जाने वाले राज्यों में 33 सीटों को नुकसान होगा। भाजपा को महाराष्ट्र, बिहार, राजस्थान, कर्नाटक, झारखंड और हरियाणा में यह नुकसान उठाना पड़ सकता है। मगर आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरला में पार्टी को लगभग 60 सीटों का फायदा हो रहा है। सी-वोटर और टुडेज चाणक्य ने भी इन राज्यों में भाजपा को चुनावी फायदा होने का अनुमान जताया है।

ऐक्सिस-माई इंडिया के अनुसार भाजपा का मत प्रतिशत बढ़कर तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और पंजाब जैसे राज्यों में दोहरे अंक में पहुंच जाएगा। इसके अनुसार विपक्ष में एकजुटता की कमी ने भाजपा के लिए राह आसान बना दी है। इसके अनुसार केरल में एलडीएफ और कांग्रेस के नेतृत्व वाली यनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) के बीच सीधी लड़ाई से भाजपा को वहां अपनी जमीन तलाशने का मौका मिल गया।

भाजपा ने आंध्र प्रदेश में टीडीपी और कर्नाटकम में जेडीएस के साथ चुनावी तालमेल करने में सफल रही। ए​ग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को इन दोनों राज्यों में इसका फायदा मिला है। सर्वेक्षणकर्ताओं के अनुसार देश में कम से कम 358 सीटों पर विपक्षी दलों ने एकजुट होकर लड़ाई नहीं लड़ी। तमिलनाडु, राजस्थान, झारखंड और दिल्ली में केवल 85 सीटों में उन्होंने मिलकर भाजपा को चुनौती देने की कोशिश की।

Advertisement
First Published - June 2, 2024 | 10:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement