facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Loksabha Elections 2024: पंजाब में BJP अपने दम पर लड़ेगी चुनाव, अकाली दल से कोई गठबंधन नहीं

Advertisement

शिरोमणि अकाली दल ने निरस्त किए गए कृषि कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में भाजपा के साथ अपना नाता तोड़ लिया था, जिसका देश भर में व्यापक विरोध हुआ था।

Last Updated- March 26, 2024 | 2:41 PM IST
BJP 2nd candidate list 2024: BJP's second list released BJP 2nd candidate list 2024: भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी

Loksabha Elections 2024: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब में अकेले अपने दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी और शिरोमणि अकाली दल के साथ इस बार गठबंधन नहीं करेगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बीजेपी के पंजाब प्रमुख जाखड़ ने कहा, “यह फैसला राज्य में लोगों, पार्टी कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर लिया गया है। बता दें कि पंजाब की 13 सीटों पर 1 जून को मतदान होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब के लोग 1 जून को भारी संख्या में वोट देकर भाजपा को और मजबूत करेंगे।

शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) ने राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के हिस्से के रूप में भाजपा के साथ गठबंधन किया था। दोनों ने राज्य में 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एक साथ चुनाव लड़ा, लेकिन उम्मीद के अनुरूप परिणाम हासिल करने में असमर्थ रहे।

कृषि कानूनों को लेकर अकाली दल ने तोड़ दिया था गठबंधन

शिरोमणि अकाली दल ने निरस्त किए गए कृषि कानूनों को लेकर सितंबर 2020 में भाजपा के साथ अपना नाता तोड़ लिया था, जिसका देश भर में व्यापक विरोध हुआ था।

इससे पहले शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने भाजपा के साथ किसी भी तरह के गठबंधन से इनकार किया था, लेकिन भविष्य में गठबंधन की संभावना से पूरी तरह इनकार नहीं किया था।

बता दें कि यह घटनाक्रम लगभग एक सप्ताह बाद आया है जब वरिष्ठ भाजपा नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से जब शिअद के साथ गठबंधन की संभावना के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने कहा था, “बातचीत चल रही है। हम चाहते हैं कि सभी राजग दल एक साथ आएं।” हालांकि, शिअद प्रमुख सुखबीर सिंह बादल भाजपा के साथ बातचीत के मुद्दे पर बचते रहे।

Advertisement
First Published - March 26, 2024 | 11:26 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement