facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MP Assembly Elections 2023: सीधी विधायक केदारनाथ शुक्ला लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Advertisement

आदिवासी समुदाय के बीच डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में पार्टी ने चार बार के विधायक शुक्ला का टिकट काटकर स्थानीय सांसद रीति पाठक को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।

Last Updated- October 18, 2023 | 11:23 AM IST
MP: BJP MLA Kedarnath Shukla

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों (MP Assembly Elections 2023) में टिकट काट दिए जाने से नाराज सीधी के कद्दावर नेता और वर्तमान विधायक केदारनाथ शुक्ला ने निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरने की घोषणा कर दी है। सीधी ‘पेशाब कांड’ (शुक्ला के करीबी और समर्थक नेता प्रवेश शुक्ला द्वारा एक स्थानीय आदिवासी पर पेशाब करने की घटना) के बाद आदिवासी समुदाय के बीच डैमेज कंट्रोल करने की कोशिश में पार्टी ने चार बार के विधायक शुक्ला का टिकट काटकर स्थानीय सांसद रीति पाठक को विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया है।

इससे नाराज शुक्ला ने पहले न्याय यात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया और फिर यात्रा के समापन समारोह में उन्होंने कहा कि उन्होंने लगभग 50,000 लोगों से मुलाकात की है और लोगों का मानना है कि उन्हें चुनाव मैदान में उतरना चाहिए। शुक्ला ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, ‘हमारा सिद्धांत चरैवेति-चरैवेति का रहा है। हमें रुकना नहीं है। हमें लोगों की जो प्रतिक्रिया मिल रही है उसे देखते हुए मैं कह सकता हूं कि कांग्रेस और भाजपा की तथाकथित उम्मीदवार कहीं नहीं टिकती हैं।’

यह भी पढ़ें : MP: विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस का ‘वचन पत्र’ जारी, 116 पन्नों में लोकलुभावन घोषणाओं की बौछार

सीधी पेशाब कांड के बाद पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की जमकर किरकिरी हुई थी। आदिवासियों की नाराजगी की आशंकाओं के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीड़ित को न केवल अपने आवास पर बुलाकर उससे मुलाकात की थी, बल्कि उसके पैर भी धोए थे।

केदारनाथ शुक्ला का नाम पहली बार विवादों में नहीं आया है। इससे पहले अप्रैल 2022 में उनके द्वारा एक स्थानीय पत्रकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराए जाने पर स्थानीय पुलिस ने उस पत्रकार तथा कुछ अन्य लोगों को अर्द्धनग्न हालत में हवालात में रखा था। उसकी तस्वीरें वायरल हो जाने के बाद वह प्रकरण देश भर में चर्चा का माध्यम बन गया था।

Advertisement
First Published - October 18, 2023 | 11:23 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement