facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री विपक्ष को दुश्मन समझते हैं: गहलोत

Advertisement

गहलोत ने यह भी कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दखल देना चाहिए।

Last Updated- October 19, 2023 | 9:04 PM IST
Rajasthan: Ban on hoisting religious flags in Udaipur for 2 months, know what is the reason

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार पर विपक्षी नेताओं के खिलाफ जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया और दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष को दुश्मन समझते हैं, लेकिन जनता उन्हें सही समय पर जवाब देगी।

गहलोत ने यह भी कहा कि जांच एजेंसियों का दुरुपयोग बंद करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को दखल देना चाहिए। राजस्थान के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर उस समय निशाना साधा है जब हाल ही में उनके एवं कांग्रेस के करीबी माने जाने वाले कुछ लोगों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों ने कार्रवाई की है। राजस्थान की सभी 200 विधानसभा सीटों पर 25 नवंबर को मतदान होना है।

गहलोत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि देश में ऐसा कभी नहीं हुआ था कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद विपक्ष के नेताओं के खिलाफ छापेमारी की जाए। उन्होंने दावा किया, ‘‘आज देश में ईडी, आयकर, सीबीआई का राजनीत‍िक इस्‍तेमाल क‍िया जा रहा है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरे देश को इन एजेंस‍ियों पर गर्व है, लेक‍िन आज जो हो रहा है इससे इनकी विश्वसनीयता कम हो रही है।’’

गहलोत के अनुसार, वह इन तीनों केंद्रीय एजेंसियों के प्रमुखों से मिलकर अपनी भावनाओं से उन्हें अवगत कराना चाहते थे, लेकिन अब तक मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह विपक्ष को दुश्मन समझते हैं…देश देख रहा है। लोग सही समय पर जवाब देंगे।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का कहना था, ‘‘अगर ईमानदारी है तो प्रधानमंत्री को दखल देना चाहिए। अगर गृह मंत्री नहीं मान रहे हैं तो प्रधानमंत्री को दखल देना चाहिए।’’ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आग्रह भी किया कि वह देश में सामाजिक सुरक्षा का कानून बनाएं।

Advertisement
First Published - October 19, 2023 | 9:04 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement