चुनाव

Puducherry Election Result 2026: कौन बना किस सीट का सिकंदर? यहां देखें सभी 30 सीटों की लिस्ट

पुडुचेरी में एन. रंगास्वामी की AINRC 11 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने 2 सीटें जीतकर सबको चौंका दिया है

Published by
ऋषभ राज   
Last Updated- May 04, 2026 | 9:37 PM IST

Puducherry Election Result 2026: पुडुचेरी के चुनावी दंगल का सस्पेंस अब खत्म हो चुका है और सत्ता की चाबी एक बार फिर एन. रंगास्वामी के ‘नंबर एक’ भरोसे यानी AINRC के पास जाती दिख रही है। 11 सीटों पर अपनी धाक जमाकर रंगास्वामी ने साबित कर दिया है कि पुडुचेरी के ‘राजा’ वही हैं। हालांकि, इस बार मुकाबला सिर्फ पुराना नहीं था; बीजेपी ने 4 सीटों के साथ अपनी मौजूदगी दर्ज कराई, तो वहीं DMK ने 5 सीटों पर कब्जा कर विपक्ष की कमान संभाली है।

लेकिन असली ‘सरप्राइज एलिमेंट’ रहे अभिनेता विजय, जिनकी पार्टी TVK ने 2 सीटों के साथ पुडुचेरी की राजनीति में ग्रैंड एंट्री मारी है। कांग्रेस और अन्नाद्रमुक जैसी पुरानी दिग्गज पार्टियां महज 1-1 सीट पर सिमट कर रह गईं, जबकि 3 निर्दलीयों ने स्थानीय रसूख का दम दिखाया। आइए देखते हैं कि पुडुचेरी में कौन सी सीट का सिकंदर कौन बना है।

क्र.सं. विधानसभा क्षेत्र उम्मीदवार/पार्टी
1 मन्नाडिपेट ए. नमशिवायम
2 तिरुभुवनै ए.के. साई जे सरवनन कुमार
3 ओसूडू पी. कार्तिकेयन
4 मंगलम एन. रंगास्वामी
5 विल्लियानूर बी. रविकुमार
6 ओझुकरै के. नारायणसामी उर्फ नित्यानंदम
7 कदिरगामम अझगु उर्फ अझगनंतम
8 इंदिरा नगर पी.वी. अरुमुगम
9 थत्तांचवडी एन. रंगास्वामी
10 कामराज नगर जोस चार्ल्स मार्टिन
11 लॉस्पेट वी.पी. शिवकोलुंधु
12 कालापेट सेंथिल @ रमेश
13 मुथियालपेट वैयापुरी मणिकंदन
14 राजभवन विग्नेश कन्नन
15 उप्पलम एक अनबलगन
16 ओरलियनपेथ जी. नेहरू उर्फ कुप्पुसामी
17 नेल्लीथोप वी. कार्तिकेयन
18 मुदलियारपेट ए. जॉनकुमार
19 अरियानकुप्पम सी. अय्यप्पन @ मुत्तयप्पन
20 मनावैली एम्बालम बी. रामू
21 एम्बालम ई. मोहनदास
22 नेट्टापाक्कम पी. राजवेलु
23 बहूर आर. सेंथिल कुमार
24 नेडुंगाडु निर्दलीय – डॉ. वी. विग्नेश्वरन
25 तिरुनल्लार जी.एन.एस. राजशेखरन
26 करैकाल उत्तर पी.आर.एन. थिरुमुरुगन
27 करैकाल दक्षिण ए.एम.एच. नाजेम
28 नेरवी-टी.आर. पट्टिनम बीजेपी – टीकेएसएम मीनाक्षीसुंदरम
29 माहे टी अशोक कुमार
30 यनम मल्लादी कृष्ण राव
First Published : May 4, 2026 | 9:27 PM IST