facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Rajasthan Elections: वसुंधरा राजे ने भरी हुंकार, कहा-राजस्थान में फिर बनेगी BJP सरकार

Advertisement

राजे ने कहा है कि राज्य में फिर से भाजपा की सरकार आएगी और फिर से विकास होगा। रुके हुए विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

Last Updated- September 29, 2023 | 8:03 PM IST
Delhi election results 2025 LIVE updates: In initial trends, BJP crossed the majority mark, took lead on 36 seats

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को दावा किया कि आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP)की सरकार बनेगी।

राजे अलवर जिले के बरवा डूंगरी गांव में नारायणी माता मंदिर में सेन समाज द्वारा आयोजित पदयात्रा समापन समारोह में बोल रही थीं। यहां जारी बयान के अनुसार राजे ने कहा है कि राज्य में फिर से भाजपा की सरकार आएगी और फिर से विकास होगा। रुके हुए विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव

राज्य में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं। राजे ने कहा कि संकट के समय भगवान हर स्तर पर भक्तों की मदद करते है, जैसे भगवान श्री कृष्ण ने सेन महाराज का रूप धारण कर उनकी मदद की।

उन्होंने कहा कि भगवान कि भक्ति कभी व्यर्थ नहीं जाती;भगवान के घर देर हो पर अंधेर नहीं होती।

दूसरी तरफ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को दावा किया कि उनके नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर अहम निर्णय ले रही है, जिसकी वजह से राज्य ने इन दोनों क्षेत्रों में क्रांतिकारी आयाम स्थापित किए हैं।

गहलोत बिरला सभागार में आयोजित राजस्थान नर्सिंग परिषद के द्वितीय राष्ट्रीय सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संवेदनशीलता के साथ पीड़ित मानवता की सेवा में लगी हुई है और मेडिकल सुविधाओं और अवसंरचना का निरन्तर विस्तार कर रही है।

गहलोत ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज एवं हर संभाग में पब्लिक हेल्थ कॉलेज खोले जा रहे हैं। इन सभी फैसलों से राज्य को देश में अग्रणी बनाने के मिशन-2030 का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

Advertisement
First Published - September 29, 2023 | 8:03 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement