facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

मैं मुख्यमंत्री पद की किसी दौड़ में नहीं: शेखावत

Advertisement

भाजपा ने कांग्रेस शासित राजस्थान में अपने किसी नेता को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में आगे नहीं किया है

Last Updated- October 12, 2023 | 6:55 PM IST
Gajendra Singh Shekhawat

केंद्रीय मंत्री एवं राजस्थान से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह मुख्यमंत्री पद की किसी दौड़ में नहीं हैं। शेखावत का यह बयान भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें भी विधानसभा चुनाव में उतारे जाने की अटकलों के बीच आया है।

भाजपा ने कांग्रेस शासित राजस्थान में अपने किसी नेता को मुख्यमंत्री पद के चेहरे के रूप में आगे नहीं किया है लेकिन पार्टी की जीत होने पर इस पद के संभावित चेहरों में शेखावत को भी माना जा रहा है।

इस बारे में पूछे जाने पर शेखावत ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘मैं तो किसी भी तरह की दौड़ में नहीं हूं। मैं उतना ही काम करता हूं जितना मेरा नेतृत्व और संगठन मुझे करने के लिए देता है। उसके अतिरिक्त न कोई आकांक्षा न कोई अभिलाषा है।’’ इसके साथ ही उन्होंने कहा, ‘विधानसभा चुनाव हो जाने दीजिए.. विधायक दल (मुख्यमंत्री) तय करेगा, उसके बाद पार्टी का आलाकमान मुहर लगा देगा।’

ऐसी चर्चा है कि जोधपुर से सांसद शेखावत को राज्य विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए भी कहा जा सकता है। ऐसा अनुमान है कि उन्हें संभवतः जोधपुर के सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ाया जा सकता है, जहां से फिलहाल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधायक हैं। शेखावत ने कुछ स्थानीय नेताओं के उन आरोपों को खारिज कर दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के खेमे का होने के कारण उन्हें टिकट नहीं मिला है।

शेखावत ने कहा, ‘भाजपा में न गुट है, न खेमा है। सभी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। सबमें कौन सबसे उपयुक्त है यह तय करके भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व चुनाव लड़ने की जिम्मेदारी उसको देता है।’ संजीवनी क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसायटी “घोटाले” के सिलसिले में उन्होंने (मुख्यमंत्री अशोक) गहलोत पर राज्य पुलिस का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया।

शेखावत ने कहा कि गत लोकसभा चुनाव में जोधपुर में अपने बेटे वैभव गहलोत की हार के कारण गहलोत उन्हें निशाना बना रहे हैं। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) पर शेखावत ने कहा, ‘गहलोत इस परियोजना को लेकर कभी गंभीर नहीं थे, वह केवल राजनीति करना चाहते हैं।’ मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ईआरसीपी को नदी जोड़ो परियोजना के तहत कवर करेगी।

उन्होंने दावा किया, ‘‘गहलोत सरकार हर मोर्चे पर विफल रही। किसानों से किए गए वादे पूरे नहीं हुए, पेपर लीक ने लाखों युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया, अपराध कई गुना बढ़ गया, महिलाओं और दलितों के खिलाफ अत्याचार बढ़े और भ्रष्टाचार नई ऊंचाइयों को छू गया।’’ उन्होंने कहा कि ‘राजस्थान को विकसित भारत का ग्रोथ इंजन बनाना भाजपा की प्राथमिकता होगी।’

Advertisement
First Published - October 12, 2023 | 6:55 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement