facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

राजनीतिक रैलियों में टैक्स को लेकर किए जाने वाले वादे को लेकर नेताओं की कोई जवाबदेही नहीं: अश्नीर ग्रोवर

Advertisement

India's tax politics: उनका कहना है कि चुनावों के दौरान करदाता एक "अर्थहीन अल्पसंख्यक" होते हैं

Last Updated- April 24, 2024 | 10:46 PM IST
Ashneer Grover withdraws the petition filed against the board of directors of BharatPe Ashneer Grover ने BharatPe के निदेशक मंडल के खिलाफ दायर याचिका ली वापस

भारतपे के सह-संस्थापक और शार्क टैंक इंडिया के पूर्व जज अश्नीर ग्रोवर ने चुनाव और करदाताओं को लेकर एक विवादित बयान दिया है। उनका कहना है कि चुनावों के दौरान करदाता एक “अर्थहीन अल्पसंख्यक” होते हैं। उनका यह भी दावा है कि राजनीतिक रैलियों में नेता टैक्स को लेकर कोई भी वादा कर सकते हैं और उनकी कोई जवाबदेही नहीं होती।

अश्नीर ग्रोवर ने सोशल मीडिया पर “टैक्स पॉलिटिक्स” को लेकर एक चर्चा छेड़ दी है। उन्होंने दावा किया है कि भारत में टैक्स चुनावों को ही प्रभावित करता है, वास्तविकता कुछ और है।

ग्रोवर के अनुसार, 140 करोड़ भारतीयों में से केवल 8 करोड़ ही इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं। वहीं सिर्फ 2 करोड़ लोग ही आयकर देते हैं। मजेदार बात यह है कि इन 2 करोड़ लोगों में से भी केवल 45 लाख लोग कुल आयकर का 80% भरते हैं!


उनका कहना है कि चुनावों के दौरान राजनीतिक दल करदाताओं को “निरर्थक अल्पसंख्यक” मानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राजनीतिक रैलियों में नेता टैक्स को लेकर झूठे वादे भी कर सकते हैं और उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

ग्रोवर की यह टिप्पणी उसी दिन सामने आई है, जिस दिन कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने अमेरिका के विरासत कर कानून और “धन के पुनर्वितरण” के मुद्दे पर बात की थी। गौरतलब है कि पित्रोदा के बयान की भी काफी आलोचना हो रही है।

Advertisement
First Published - April 24, 2024 | 10:46 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement