बैंक

Bank Holidays in May: 12 दिन नहीं खुलेंगे बैंक! मई 2026 में कब-कब रहेगी छुट्टी, चेक करें लिस्ट

Bank Holidays in May 2026: मई 2026 में 12 दिन बैंक बंद रहेंगे, इसलिए जरूरी काम पहले ही निपटा लें।

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 29, 2026 | 1:51 PM IST

Bank Holidays in May: अप्रैल खत्म होने वाला है और मई का महीना शुरू होने जा रहा है। इस बार मई में बैंक करीब 12 दिन बंद रहने वाले हैं। ऐसे में अगर आपका कोई जरूरी बैंक से जुड़ा काम है, तो उसे पहले ही निपटा लेना समझदारी होगी।

बैंकों की छुट्टियों में हर रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार शामिल होते हैं। इसके अलावा कुछ खास त्योहारों और क्षेत्रीय अवसरों के कारण भी अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

मई 2026 में प्रमुख बैंक छुट्टियां इस प्रकार हैं:

  • 1 मई: मजदूर दिवस, महाराष्ट्र दिवस और बुद्ध पूर्णिमा के कारण कई शहरों में बैंक बंद
  • 3 मई: रविवार
  • 9 मई: दूसरा शनिवार
  • 10 मई: रविवार
  • 16 मई: सिक्किम स्टेट डे, सिर्फ सिक्किम में बैंक बंद
  • 17 मई: रविवार
  • 23 मई: चौथा शनिवार
  • 24 मई: रविवार
  • 26 मई: काजी नजरुल इस्लाम जयंती, त्रिपुरा में बैंक बंद
  • 27 मई: बकरीद के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद
  • 28 मई: कुछ शहरों में बकरीद की छुट्टी जारी
  • 31 मई: रविवार

ध्यान देने वाली बात यह है कि कुछ छुट्टियां पूरे देश में लागू होती हैं, जबकि कुछ केवल खास राज्यों या शहरों में होती हैं।

ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक बंद होने के बावजूद आप ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। UPI, IMPS, NEFT और RTGS जैसी सुविधाएं सामान्य रूप से काम करती रहेंगी। इसके अलावा एटीएम से भी पैसे निकाले जा सकते हैं।

इसलिए बेहतर है कि आप अपनी बैंकिंग जरूरतों की पहले से योजना बना लें ताकि किसी तरह की परेशानी न हो।

First Published : April 29, 2026 | 12:18 PM IST