बैंक

अब LED वाला क्रेडिट कार्ड, पेमेंट के साथ जलेगी लाइट; हर ट्रांजैक्शन पर विजुअली कन्फर्मेशन

CheQ और AU बैंक का नया कार्ड, LED टेक्नोलॉजी और 12% तक रिवॉर्ड्स के साथ 28 अप्रैल से आवेदन शुरू

Published by
बीएस वेब टीम   
Last Updated- April 16, 2026 | 12:09 PM IST

LED Credit Cards: आपको सुनकर थोड़ा आश्चर्य हो सकता है कि अब भारत में ऐसे क्रेडिट कार्ड भी मिलेंगे, जिनमें LED लगी होगी और पेमेंट के साथ उसमें लाइट जलेगी। भारत के क्रेडिट कार्ड सेक्टर में इसे एक बड़े इनोवेशन के तौर पर देखा जा रहा है। क्रेडिट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म CheQ और AU स्मॉल फाइनेंस बैंक ने मिलकर देश का पहला LED-पावर्ड को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है।

LED Credit Cards: विजुअली कन्फर्मेशन

LED क्रेडिट कार्ड न सिर्फ पेमेंट को आसान बनाता है, बल्कि हर ट्रांजैक्शन को विजुअली कन्फर्म भी करता है, जो इसे बाकी कार्ड्स से अलग बनाता है। इस कार्ड की सबसे बड़ी खासियत इसकी इन-बिल्ट LED लाइट है। जब भी यूजर टैप-टू-पे करता है, कार्ड में लगी LED लाइट जलती है।

यह POS (प्वाइंट आफ सेल) टर्मिनल के NFC फील्ड से संचालित होकर बिना बैटरी के काम करती है। यूजर को तुरंत विजुअल कन्फर्मेशन मिलता है। इसका मतलब कि अब पेमेंट सिर्फ महसूस नहीं होगा, दिखेगा भी।

LED Credit Cards: क्यों है खास

CheQ अब तक सिर्फ क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट प्लेटफॉर्म था, लेकिन इस लॉन्च के साथ कंपनी ने क्रेडिट कार्ड इश्यूअंस और रिवॉर्ड्स कॉमर्स में एंट्री कर ली है। यह कार्ड 1.5 करोड़ कार्ड्स और 40 लाख यूजर्स के डेटा के आधार पर डिजाइन किया गया है। इन कार्ड्स के साथ कुछ चुनौतियां भी थीं। जैसेकि बिखरे हुए रिवॉर्ड्स, कॉम्प्लैक्स रिडेम्पशन और पुराना यूजर एक्सपीरियंस। लेकिन इस कार्ड में सबकुछ एक जगह पर मिलेगा।

कंपनी के मुताबिक, इस कार्ड की सबसे बड़ी ताकत इसका यूनिफाइड रिवॉर्ड सिस्टम है। सभी रिवॉर्ड्स एक ही ऐप में मिलेंगे और आसानी से इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

CheQ के फाउंडर और CEO आदित्य सोनी का कहना है कि क्रेडिट कार्ड लंबे समय से नहीं बदले थे। हमने यूजर्स की असली जरूरतों को समझकर इस सिस्टम को नया रूप दिया है। LED एक छोटा बदलाव लग सकता है, लेकिन इसके पीछे पूरा नया इकोसिस्टम है।

AU स्माल फाइनेंस बैंक के CEO संजय अग्रवाल ने कहा कि यह साझेदारी कस्टमर-फर्स्ट इनोवेशन का उदाहरण है। यह कार्ड नए दौर के ग्राहकों के लिए डिजाइन किया गया है, जो स्मार्ट रिवॉर्ड्स और डिजिटल अनुभव चाहते हैं।

यह पढ़ें: UPI यूजर्स के लिए बड़ा झटका! ₹10,000 से ज्यादा भेजने पर तुरंत नहीं पहुंचेगा पैसा, RBI का नया प्लान चर्चा में

यूजर्स को कहां-कितना मिलेगा रिवॉर्ड्स

  • Apple प्रोडक्ट्स (Unicorn द्वारा संचालित, ऑनलाइन एवं इन-स्टोर), Amazon, Flipkart, Zomato, BigBasket, CheQ Travel और CheQ के जरिए बिल पेमेंट पर 12% रिवॉर्ड्स
  • फूड डिलीवरी, ऑनलाइन शॉपिंग, क्विक कॉमर्स और ट्रैवल जैसे रोजमर्रा के खर्चों पर 5% रिवॉर्ड्स
  • RuPay कार्ड के ज़रिए CheQ UPI स्पेंड्स पर 2.5% रिवॉर्ड्स
  • अन्य सभी खर्चों पर 1% रिवॉर्ड्स

सभी रिवॉर्ड्स CheQ पॉइंट्स के रूप में मिलेंगे। एक सिंगल रिवॉर्ड्स करेंसी, जिसे CheQ इकोसिस्टम में कहीं भी आसानी से रिडीम किया जा सकता है। कार्डधारक 40 से ज्यादा प्रमुख भारतीय ब्रांड्स के गिफ्ट कार्ड्स के लिए पॉइंट्स रिडीम कर सकते हैं या CheQ Travel पर सीधे उपयोग कर सकते हैं। CheQ Travel, जो विशेष रूप से CheQ AU क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए उपलब्ध एक इंटीग्रेटेड ट्रैवल प्लेटफॉर्म है, ऐप के भीतर ही फ्लाइट और होटल बुकिंग की सुविधा प्रदान करता है। इंस्टैंट रिडेम्पशन और लोएस्ट प्राइस गारंटी के साथ, CheQ Travel रोजमर्रा के खर्च को वाजिब ट्रैवल एक्सपीरियंस में बदलता है।

यह कार्ड दो तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें Visa को ग्लोबल और ऑनलाइन पेमेंट और RuPay को UPI और रोज़मर्रा के खर्च के लिए डिजाइन किया गया है। यानी एक कार्ड से हर तरह का पेमेंट संभव होगा।

आवेदन और चार्जेज की डीटेल

CheQ AU क्रेडिट कार्ड के लिए 28 अप्रैल 2026 से CheQ ऐप पर आवेदन शुरू होंगे। कार्ड का एनुअल चार्ज ₹499 है, जो ₹3 लाख के सालाना खर्च पर रिवर्स किया जा सकता है। कार्डधारकों को ₹695 वैल्यू की EazyDiner मेंबरशिप के रूप में वेलकम बेनेफिट भी मिलेगा। वहीं, LED वर्जन वाले कार्ड के लिए ₹999 का एक अतिरिक्त वन-टाइम चार्ज लागू है, जिसे 31 मई 2026 तक CheQ ग्राहकों के लिए माफ किया गया है।

First Published : April 16, 2026 | 12:09 PM IST