facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

2028 से नए एल्युमीनियम, तांबा, जिंक उत्पादों में 5% रिसाइकल्ड सामग्री अनिवार्य, 2031 तक बढ़ेगा लक्ष्य

Advertisement

वित्त वर्ष 2031 तक एल्युमीनियम के लिए 10 फीसदी, तांबा के लिए 20 फीसदी और जस्ता के लिए 25 फीसदी तक का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा।

Last Updated- August 21, 2024 | 10:48 PM IST
5% recycled content mandatory in new aluminum, copper, zinc products from 2028, target will increase by 2031 2028 से नए एल्युमीनियम, तांबा, जिंक उत्पादों में 5% रिसाइकल्ड सामग्री अनिवार्य, 2031 तक बढ़ेगा लक्ष्य

विनिर्माण में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2027-28 (वित्त वर्ष 2028) से एल्युमीनियम, तांबा और जस्ता जैसी अलौह धातुओं से बनने वाले नए उत्पादों में कम से कम 5 फीसदी रिसाइकल्ड सामग्री शामिल करना अनिवार्य कर दिया है।

यह आवश्यकता धीरे-धीरे और बढ़ेगी फिर वित्त वर्ष 2029 में इसे 10 फीसदी तक किया जाएगा। वित्त वर्ष 2031 तक एल्युमीनियम के लिए 10 फीसदी, तांबा के लिए 20 फीसदी और जस्ता के लिए 25 फीसदी तक का लक्ष्य निर्धारित किया जाएगा। यह पहल प्राथमिक संसाधनों पर देश की निर्भरता कम करने और खनन के पर्यावरणीय प्रभावों को कम करने के लिए की गई है।

पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा 20 अगस्त को जारी एक अधिसूचना के मुताबिक, 1 अप्रैल, 2025 से खतरनाक एवं अन्य अपशिष्ट (प्रबंधन और सीमा पार आवाजाही) दूसरा संशोधित नियम, 2024 लागू होगा। नए नियमों में न केवल अलौह धातु उत्पादकों को अपने उत्पादों के एक निर्दिष्ट प्रतिशत हिस्से को रिसाइकल करने की जरूरत होगी बल्कि स्क्रैप धातुओं के पर्यावरणीय तौर पर बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए एक विस्तारित उत्पादक दायित्व (ईपीआर) ढांचे की भी शुरुआत की जाएगी।

हल्के वजन और जंगरोधी होने के कारण एल्युमीनियम का महत्त्व होता है, ये खूबिंया इसे परिवहन, पैकेजिंग और निर्माण के तौर पर उपयोग में लाने के लिए भी आदर्श बनाती हैं। तांबे की पहचान बेहतरीन संवाहक के तौर पर है और इसे बड़े पैमाने पर बिजली की वायरिंग, प्लंबिंग और कई औद्योगिक अनुप्रयोगों के तौर पर उपयोग में लाया जाता है। जस्ता को आमतौर पर जंग से बचाने के लिए अन्य धातुओं के साथ सुरक्षात्मक कोटिंग के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है और यह पीतल जैसी मिश्र धातुओं में एक प्रमुख घटक है।

खतरनाक अपशिष्ट प्रबंधन नियम पहली बार 1989 में पेश किए गए थे और खतरनाक कचरों के सुरक्षित प्रबंधन के लिए साल 2000, 2003, 2008 और 2016 में इसमें संशोधन किए गए।

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 10:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement