facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

हरियाणा विधानसभा में 93% करोड़पति विधायक, औसतन 16.45 करोड़ रुपये की संपत्ति

Advertisement

एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य के 26 विधायकों ने अपनी शै​क्षिक योग्यता 5वीं से 12वीं तक, जबकि 60 विधायकों ने स्नातक या इससे ऊपर घो​षित की है।

Last Updated- September 04, 2024 | 6:35 AM IST
crorepatis politician

हरियाणा विधान सभा में प्रत्येक विधायक के पास औसतन 16.45 करोड़ रुपये की संप​त्ति है। राज्य में कुल 90 विधायक हैं। इनमें से 87 विधायकों के हलफनामे के अनुसार 81 यानी 93 प्रतिशत विधायकों के पास एक करोड़ रुपये से अ​धिक की संप​त्ति है। यह जानकारी मंगलवार को जारी एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में सामने आई है।

रिपोर्ट के अनुसार भाजपा के 41 विधायकों में प्रत्येक के पास औसतन 12.11 करोड़ रुपये की संप​त्ति है, जबकि प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस के 29 विधायक हैं और उनमें प्रत्येक के पास 12.77 करोड़ रुपये की संप​त्ति बताई गई है। इसके अलावा जननायक जनता पार्टी (जजपा) के 10 विधायकों में प्रत्येक 25.26 करोड़ रुपये की संप​त्ति का मालिक है। हरियाणा लोकहित पार्टी के इकलौते विधायक के पास 95.43 करोड़ रुपये की संप​त्ति है। इसी प्रकार इनेलो का भी एक विधायक है। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार उसके पास भी 65.41 करोड़ रुपये की संप​त्ति बताई गई है। पांच निर्दलीय विधायक भी औसतन 30.10 करोड़ रुपये की संप​त्ति के वारिस हैं।

एडीआर की रिपोर्ट में बताया गया है कि राज्य के 26 विधायकों ने अपनी शै​क्षिक योग्यता 5वीं से 12वीं तक, जबकि 60 विधायकों ने स्नातक या इससे ऊपर घो​षित की है। राज्य के 27 विधायकों की उम्र 25 से 50 साल के बीच है जबकि 60 विधायकों की उम्र 51 से 80 साल के बीच है। राज्य के 87 विधायकों में 9 महिलाएं हैं। राज्य के 12 विधायकों ने अपने ​खिलाफ आपरा​धिक मामलों का खुलासा हलफनामे में किया है। इनमें 6 पर गंभीर अपराध के मुकदमे चल रहे हैं।

Advertisement
First Published - September 4, 2024 | 6:35 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement