facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Acharya Vidhyasagar Maharaj: जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी ने त्यागा देह, PM मोदी ने जताया शोक 

Advertisement

Acharya Vidhyasagar Maharaj: तीर्थ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि 'सल्लेखना' एक जैन धार्मिक प्रथा है जिसमें आध्यात्मिक शुद्धि के लिए स्वैच्छिक आमरण उपवास किया जाता है।

Last Updated- February 18, 2024 | 8:13 PM IST
जैन मुनि आचार्य विद्यासागर ने त्यागा देह, PM मोदी ने जताया शोक Acharya Vidhyasagar Maharaj: Jain monk Acharya Vidyasagar left his body, PM Modi expressed grief

Acharya Vidhyasagar Maharaj: जैन मुनि आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने शनिवार (17 फरवरी) को देर रात छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिला के डोंगरगढ़ स्थित ‘चंद्रगिरि तीर्थ’ में ‘सल्लेखना’ करके रविवार को देह त्याग दिया। उनके निधन की खबर से जैन समाज में शोक छा गया है। तीर्थ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि ‘सल्लेखना’ एक जैन धार्मिक प्रथा है जिसमें आध्यात्मिक शुद्धि के लिए स्वैच्छिक आमरण उपवास किया जाता है।

जैन मुनि के निधन पर PM मोदी ने जताया शोक 


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर शोक जताया। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘आचार्य श्री 108 विद्यासागर जी महाराज जी का ब्रह्मलीन होना देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। लोगों में आध्यात्मिक जागृति के लिए उनके बहुमूल्य प्रयास सदैव स्मरण किए जाएंगे। वे जीवनपर्यंत गरीबी उन्मूलन के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य और शिक्षा को बढ़ावा देने में जुटे रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे निरंतर उनका आशीर्वाद मिलता रहा। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ के चंद्रगिरी जैन मंदिर में उनसे हुई भेंट मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगी। तब आचार्य जी से मुझे भरपूर स्नेह और आशीष प्राप्त हुआ था। समाज के लिए उनका अप्रतिम योगदान देश की हर पीढ़ी को प्रेरित करता रहेगा।’’ 

Advertisement
First Published - February 18, 2024 | 8:13 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement