facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

कृषि मंत्रालय 28-30 नवंबर तक वाराणसी में राष्ट्रीय बीज कांग्रेस का करेगा आयोजन

Advertisement

यह आयोजन ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हो रहा है, जब कृषि को बाजार की बदलती मांगों तथा अधिक समावेशी व टिकाऊ बीज प्रणालियों की आवश्यकता का सामना करना पड़ रहा है।

Last Updated- October 24, 2024 | 3:07 PM IST
Seed
Representative Image

National Seed Congress: कृषि मंत्रालय 28-30 नवंबर तक वाराणसी में अपने 13वें राष्ट्रीय बीज कांग्रेस (एनएससी) की मेजबानी करेगा। यह आयोजन जलवायु परिवर्तन तथा खाद्य सुरक्षा पर बढ़ती चिंताओं के बीच कृषि बीज क्षेत्र में चुनौतियों का समाधान करने के लिए हितधारकों को एक साथ लाएगा।

आधिकारिक बयान में कहा गया, यह कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान (आईआरआरआई) दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र और राष्ट्रीय बीज अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र (एनएसआरटीसी) के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की अतिरिक्त सचिव शुभा ठाकुर ने कहा, ‘‘उच्च गुणवत्ता वाले, जलवायु अनुकूल तथा पौष्टिक बीजों के साथ-साथ उन्नत किस्मों तक पहुंच पहले से कहीं अधिक महत्वपूर्ण हो गई है।’’

Also read: Piramal Pharma Q2 Results: दूसरी तिमाही में मुनाफा चार गुना होकर 23 करोड़ रुपये

‘बीज क्षेत्र में क्षेत्रीय सहयोग, साझेदारी तथा ज्ञान के आदान-प्रदान को बढ़ावा देना’ विषय पर आयोजित इस सम्मेलन में जलवायु लचीलेपन, डिजिटल समाधान और सार्वजनिक-निजी भागीदारी जैसे विषयों के जरिये टिकाऊ व मजबूत बीज प्रणालियों के विकास पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

आईआरआरआई के महानिदेशक यवोन पिंटो ने कहा, ‘‘यह आयोजन ऐसे महत्वपूर्ण समय पर हो रहा है, जब कृषि को बाजार की बदलती मांगों तथा अधिक समावेशी व टिकाऊ बीज प्रणालियों की आवश्यकता का सामना करना पड़ रहा है।’’

Advertisement
First Published - October 24, 2024 | 3:07 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement